बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 30 नवंबर तक रद्द रहेगा ट्रेनों का ठहराव….

Mirzapur News :- तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 30 नवंबर तक रद्द रहेगा ट्रेनों का ठहराव….

Mirzapur News :- [रिपोर्टर आत्मा त्रिपाठी]उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के अधीन नारायणपुर बाजार-जीवनाथपुर खंड पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 03334 (सूबेदारगंज-पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमू), गाड़ी संख्या 04194 (सूबेदारगंज-पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमू) और गाड़ी संख्या 13346 (सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस) का नारायणपुर बाजार स्टेशन पर ठहराव 30 नवंबर तक निरस्त रहेगा।

इन ट्रेनों का ठहराव अब जीवनाथपुर स्टेशन पर किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि जिन्हें नारायणपुर बाजार स्टेशन पर उतरना हो, वे जीवनाथपुर स्टेशन पर उतरकर वैकल्पिक साधनों से गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए रेलवे ने यह जानकारी पहले ही साझा की है, और निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति जांच लें।

Mirzapur News :- राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात 27 नवंबर को करेंगी महिला जनसुनवाई

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग