बड़ी खबर
Vande Bharat Train: खराब ब्रेक के बावजूद 463 किलोमीटर तक दौड़ी खाली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलटों की चेतावनी नजरअंदाज; जांच के आदेश INSPIRE-SHE Scholarship: सरकार ने खोला स्कॉलरशिप का आवेदन, छात्रों को हर साल मिलेंगे ₹60,000; जानें पात्रता और फायदे Cyber fraud :- UP Police के नाम पर महिला को सुबह-सुबह फर्जी कॉल! शिकायत और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाने का आरोप, Truecaller पर 12 Spam Reports, रोहित शुक्ला के नाम से कर रहा लोगों को परेशान IndiGo Flight Emergency Landing: गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट की पुणे में इमरजेंसी लैंडिंग, 192 लोग थे सवार R Ashwin Retirement: अश्विन के संन्यास पर भावुक हो गए थे विराट कोहली, गाबा में हुई बातचीत का किया खुलासा IFFI 2026: Dhurandhar और Ramayana को मिला बड़ा सम्मान, गोवा फिल्म फेस्टिवल में करेंगी प्रमुख सेक्शन की शुरुआत

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मिर्जापुर में सड़क किनारे मिली सरकारी दवाइयों की खेप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Mirzapur News :- मिर्जापुर में सड़क किनारे मिली सरकारी दवाइयों की खेप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Mirzapur News :- जिले के गैपुरा क्षेत्र स्थित माता विद्यावती शिशु बाल चिकित्सालय के समीप सड़क किनारे सरकारी दवाइयों की खेप मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां पड़ी देखी गईं। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि जिन दवाइयों का उपयोग सरकारी अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए किया जाता है, वे खुले स्थान पर पड़ी मिलीं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि दवाइयां वहां तक कैसे पहुंचीं और क्या इनके रखरखाव या वितरण में किसी स्तर पर लापरवाही हुई है।

Mirzapur News :- मीरजापुर में 2.2 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

हालांकि, अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि दवाइयां उपयोग योग्य थीं या एक्सपायर हो चुकी थीं। मामले की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी दवाइयों के रखरखाव और वितरण में लापरवाही हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग