Mirzapur news :- आज दिनांक 16 मई 2025 को विकास भवन मिर्जापुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार द्वारा सत्र 2024-25 की यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, परसिया मिर्जापुर के छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
- प्रवीण कुमार ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान
- प्रेम कुमार ने 90% अंकों के साथ द्वितीय स्थान
- शिवम् केशरी ने 89% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में
- अशोक ने 85% अंकों के साथ प्रथम
- सुधाकर ने 84% अंकों के साथ द्वितीय
- प्रहलाद पाल ने 83.80% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मड़िहान मिर्जापुर के हाईस्कूल परीक्षा में
- आराध्या जायसवाल ने 84% अंकों के साथ प्रथम
- कुमकुम ने 83% अंकों के साथ द्वितीय
- ज्योति ने 80% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में
- प्रिंशी ने 84% अंकों के साथ प्रथम
- मालती ने 82% अंकों के साथ द्वितीय
- लक्ष्मी ने 81.40% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर इंग्लिश ओलंपियाड में परसिया विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया और उन्हें प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे, अर्चना केशरी, प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा, सिद्धार्थ मणि विक्रम, स्वाति सिंह, सहायक अध्यापक अनामिका ओझा व मंदाकिनी तिवारी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस प्रेरणादायक आयोजन ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर कदम बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







