बड़ी खबर
Parali Burning Fine : पराली जलाने पर किसानों को देना होगा ₹30 हजार तक जुर्माना, PM किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी भी हो सकती है बंद OPPO Reno 17 Series Launch: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए दो धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स NTA Exam Centre: अब हर जिले में बनेंगे स्थायी परीक्षा केंद्र, छात्रों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत Rishikesh Bus Accident: बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत; 13 घायल IRCTC Ticket Booking: अब मिनटों में बुक होगा ट्रेन टिकट! 2200 से ज्यादा ट्रेनों में लागू हुआ नया सिस्टम, 5 गुना बढ़ी रफ्तार Vande Bharat Train: खराब ब्रेक के बावजूद 463 किलोमीटर तक दौड़ी खाली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलटों की चेतावनी नजरअंदाज; जांच के आदेश

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- सपा कार्यकर्ताओं का कैंडल मार्च रोका, बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने की योजना पर पुलिस का पहरा

Mirzapur News :- सपा कार्यकर्ताओं का कैंडल मार्च रोका, बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने की योजना पर पुलिस का पहरा

Mirzapur News :-  ( रिपोर्टर तारा त्रिपाठी जी ) शुक्रवार की शाम स्थानीय बाजार में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कैंडल मार्च को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। कैंडल मार्च इलाहाबाद बैंक तिराहे से थाना मोड़ तक प्रस्तावित था।

जैसे ही पुलिस को इस मार्च की सूचना मिली, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को कैंडल मार्च शुरू करने से पहले ही रोक दिया। कार्यकर्ता कुछ समय तक मार्च निकालने की अनुमति मांगते रहे, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से मना कर दिया और अंततः सभी कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया।

Mirzapur News :- नहर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिवार में छाया मातम

इस घटना पर थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने कहा, “सपा कार्यकर्ताओं को कैंडल मार्च निकालने से रोका गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए उन्हें वापस भेज दिया गया।”

इस दौरान सपा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, विमल गुप्ता, रामजनम पटेल, नखडू यादव, शरीफ अंसारी, चंद्रगुप्त बियार, रोहित और राजन पटवा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालाँकि, कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए नाराज़गी ज़ाहिर की।

Om Prakash Chautala Funeral:- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन: राजनीतिक सफर और विरासत पर एक नजर

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग