बड़ी खबर
Radha Ashtami 2026 :- राधाष्टमी व्रत के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का फल? जानिए 15 दिन बाद क्यों रखा जाता है यह उपवास China Drone Submarine Mothership :- चीन बना रहा अनोखा ‘मदरशिप’, समुद्र में उतारेगा विशाल बिना चालक वाली ड्रोन सबमरीन; जानिए क्या है खास Aligarh Sai Global University : 9.53 हेक्टेयर में बनेगी साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी Waiting Hai Web Series : रेलवे टिकट की वेटिंग से शुरू हुई कहानी, खुलता है बड़े टिकट स्कैम का राज, जानिए पूरी डिटेल Chitrakoot Link Expressway: चित्रकूट को मिलेगा नया एक्सप्रेसवे कनेक्शन, ₹1008 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी Vishwakarma Puja 2026: सोने की लंका से द्वारका तक, भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी हैं इन 5 पौराणिक नगरों की कहानियां

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- भारतीय किसान यूनियन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Mirzapur News :- भारतीय किसान यूनियन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Mirzapur News :- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिले में एक दिवसीय प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के नेतृत्व में किसानों ने अपनी 10 सूत्रीय प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को तुरंत एमएसपी पर गारंटी कानून, C2 + 50% फॉर्मूले पर फसलों की गारंटीड खरीद, व्यापक ऋण माफी, और हाल ही में अधिसूचित 4 श्रम संहिताओं को वापस लेने पर निर्णय लेना चाहिए।
इसके साथ ही किसानों ने बिजली बिल 2025, बीज विधेयक 2025 को रद्द करने तथा किसानों–श्रमिकों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) को मंजूर न करने की मांग रखी।

ज्ञापन में राष्ट्रीय सहकारिता नीति को निरस्त करने, मनरेगा में 200 दिन का रोजगार और ₹700 दैनिक मजदूरी, तथा ₹10,000 मासिक वृद्धावस्था पेंशन सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

किसानों ने हाल ही में भारत पर लगाए गए 50% अमेरिकी शुल्क को देश की संप्रभुता पर हमला बताते हुए सरकार से कड़ा प्रतिकार करने की मांग भी की।

किसान दिवस पर जिला स्तरीय 9 सूत्रीय मांग पत्र भी प्रस्तुत

किसान दिवस के अवसर पर बीकेयू ने जिला स्तर पर 9 सूत्रीय स्थानीय समस्याओं का भी मांग पत्र प्रशासन के सामने रखा:

1. बीज वितरण में बायोमेट्रिक की अनिवार्यता समाप्त हो

किसानों ने शिकायत की कि उम्र के कारण अधिकांश किसानों के अंगूठे नहीं लग पा रहे हैं, जिसकी वजह से बीज नहीं मिल पा रहा। उन्होंने OTP सिस्टम, आधार, या खतौनी के आधार पर बीज वितरण की मांग की।

2. जल जीवन मिशन से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण

कई गांवों में परियोजना के दौरान सड़कों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने इन सड़कों के निर्माण और पानी की सप्लाई सुबह-शाम नियमित करने की मांग रखी।

3. सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता

डीएपी, यूरिया और पोटाश की कमी को दूर करने और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई।

4. धान खरीद में पारदर्शिता

धान खरीद को समय से बोरा भेजकर सुचारू उठान के साथ पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

5. खतौनी में त्रुटियाँ ठीक करने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप

खतौनी में नाम संबंधी गलतियों को सुधारने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाने की मांग रखी गई।

6–7. पशु बीमा की समस्याएँ

किसानों ने बताया कि सब्सिडी होने के बावजूद पशु बीमा पॉलिसी निरस्त करने के मैसेज आ रहे हैं।
साथ ही पशु बीमा योजना को फिर से चालू करने की मांग की गई।

8. गौ संरक्षण केंद्र शुरू किया जाए

अहरौरा खासडीह (ब्लॉक जमालपुर) में बने बृहद गौ संरक्षण केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन संचालन शुरू नहीं हुआ। इसे किसी संस्था को देकर शुरू करने की मांग की गई।

9. फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले गंदे पानी की रोकथाम

धुरिया माइनर और आनंदीपुर माइनर में अहरौरा नगर पालिका का गंदा पानी बहकर फसलों को नुकसान पहुँचा रहा है। उचित प्रबंधन की मांग की गई।


कार्यक्रम में शामिल प्रमुख किसान नेता

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह,
प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह,
मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,
जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी,
जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन दूबे,
श्यामलाल मौर्य (तहसील अध्यक्ष सदर),
रामवृक्ष सिंह (तहसील अध्यक्ष चुनार),
पूर्वांचल सदस्य राम सिंगार सिंह,
लक्ष्मण सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Mirzapur News :- देहात कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग