बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर की मासिक पंचायत: किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श और समाधान की मांग…

Mirzapur News :- भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर की मासिक पंचायत: किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श और समाधान की मांग…

Mirzapur News :- [ रिपोर्टर तारा त्रिपाठी] आज दिनांक 11/11/2024 को भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर की मासिक पंचायत आदर्श बाल विद्या निकेतन परिसर हनुमानपुर , जमालपुर , मिर्जापुर मे सिद्धनाथ सिंह प्रदेष उपाध्यक्ष की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई जिसका संचालन वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव ने किया जिसमें निम्न समस्याओं पर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया।

जनपद के सभी राजकीय बीज गोदामों पर गेंहू, चना, सरसों, मसूर और अन्य बीजों को तत्काल किसानों को उपलब्ध कराया जाय।
बेलहर राजवाहा से निकली घरवाह माइनर मे वर्षो से पानी नहीं आ पाता जिससे सिकन्दरपुर, हनुमानपुर, जलालपुर, घरवाह, तेतरिया कला, तेतरिया खूर्द, विशुनपुरा, के किसानों की सिंचाई नहीं हो पाता, नहर का सर्वेक्षण कराकर टेल तक के किसानों को पानी उपलब्ध कराया जाए।
जनपद के सभी सहकारी समितियो पर डीएपी, यूरिया, खाद उपलब्ध कराया जाय।

Mirzapur News

अहरौरा बांध के मेन कैनाल का गेट, और गड़ई प्रणाली के मुख्य गेट के दोनों फाटक से भारी मात्रा मे पानी लिकेज हो रहा हैं उसका तत्काल मरम्मत कराकर पानी को रोका जाए।
ग्राम सेमरा , इमिलियाचट्टी निवासी तेजबली सिंह मास्टर साहब की पत्नी गीता देवी का शातिर लुटेरे के द्वारा निर्मम हत्या कर घर से जेवरात और नकदी लूट ले गए, जिसका भा कि यू घोर निन्दा करती हैं और जिला प्रशासन से मांग करते हैं शातिर लुटेरे की तत्काल गिरफ्तारी किया जाए उच्चस्तरीय जांच किया जाए।
अहरौरा टोल प्लाजा को हटाने की कार्यवाही शासन प्रशासन सुनिश्चित करें।

आनंद कुमार आजाद जी को विंध्याचल मंडल का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया और किस्मत कुशवाहा जी को अहरौरा नगर का महासचिव बनाया गया और साथ में राजा राम प्रधानाचार्य और रामराज सिंह पटेल व लाल जी मास्टर साहब को जमालपुर और रेरूपुर न्याय पंचायत संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया।

निम्न लोग उपस्थित रहें

प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिलासचिव पंचम सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, चौधरी रमेश सिंह अन्नदाता मंच के संयोजक,अध्यक्ष पूर्वांचल सदस्य रामसूरत सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष चुनार रामबृक्ष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नारायणपुर ओमप्रकाश सिंह, आनन्द कुमार आज़ाद ,रामचन्द्र सिंह, किस्मत कुशवाहा, लालजी सिंह, राजाराम सिंह प्रधानाचार्य ,चूल्लन बिंद, रामराज सिंह, हेमन्त सिंह, विनोद कुमार, लालमन सिंह,

 

Sonbhadra news :- 1962 पशु एंबुलेंस सेवा, एक कॉल -पशुपालक के द्वार पर 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग