Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur Murder :- मिर्जापुर में सनसनीखेज हत्या, पूर्व प्रधान और वरिष्ठ अधिवक्ता रिंटू निर्मम हत्या, राजनीतिक रंजिश का शक

Mirzapur Murder :- मिर्जापुर में सनसनीखेज हत्या, पूर्व प्रधान और वरिष्ठ अधिवक्ता रिंटू निर्मम हत्या, राजनीतिक रंजिश का शक

Mirzapur Murder :- मिर्जापुर जनपद में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना का विवरण
राजीव सिंह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर राजेंद्र सोनकर (निवासी देवरी) और उसके एक अज्ञात साथी ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही राजीव सिंह मौके पर ही ढेर हो गए।
मृतक राजीव सिंह जटा शंकर सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे।

उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह वर्तमान में ग्राम सभा देवरी की प्रधान हैं, जबकि राजीव सिंह खुद दो बार ग्राम प्रधान रह चुके थे। परिवार में उनके दो पुत्र हैं — ओम सिंह (16 वर्ष) और सार्थक सिंह (9 वर्ष)। पिता जटा शंकर सिंह किसान हैं और पूरा परिवार मिर्जापुर शहर में अपने निजी आवास में रहता था। उनके दो बड़े भाई धनंजय सिंह (बेंगलुरु) और संजीव सिंह (दिल्ली) में रहकर कार्यरत हैं।

Mirzapur tragedy :- पिकनिक पर गया युवक जलप्रपात में डूबा, 18 घंटे बाद चट्टानों में फंसा मिला शव – SDRF की मशक्कत के बाद बरामद

 

हत्या की वजह
पुलिस और परिजनों के अनुसार हत्या की मुख्य वजह राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। आरोपी राजेंद्र सोनकर पहले से ही नामजद था।

जनपद में फैला आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में आक्रोश फैल गया।
अधिवक्ता संघ
ग्राम प्रधान संघ
स्थानीय ग्रामीण

बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतक का शव पैतृक गांव देवरी पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए ग्राम सभा देवरी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी राजेंद्र सोनकर और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह दुखद घटना मिर्जापुर जिले में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

Lakheempur Kheeri News :- थारू जनजाति को मिला भू-अधिकार! CM योगी ने सौंपे पट्टे

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग