बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur Accident : तेज रफ्तार डीजल टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Mirzapur Accident : तेज रफ्तार डीजल टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Mirzapur Accident :- जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहकूचवा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक देहात कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान मृत महिला का शव सड़क पर ही पड़ा रहा और घायल पति तड़पता रहा।

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

दुर्घटना की खबर लगते ही मृतका के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस की देरी और लापरवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका को न्याय और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस प्रशासन में हड़कंप

ग्रामीणों के विरोध और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीयों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की तेज रफ्तार से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और भारी वाहनों के संचालन पर नियंत्रण की मांग की है।

Navratri 2025 Kanya Pujan: 30 सितंबर या 1 अक्टूबर को कब होगा कन्या पूजन? यहां जानें सही तारीख और शुभ समय

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग