बड़ी खबर
Maggi controversy :- मैगी के पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI के एक्शन से नेस्ले इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग Varanasi news:- मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नरेट ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur Accident :- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Mirzapur Accident :- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Mirzapur Accident :- वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन चौराहे के समीप शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

युवक की हुई पहचान

मृतक की पहचान बसंत पुत्र पन्ना लाल निवासी नईपुरवा कला, डाफी (वाराणसी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बसंत किसी कार्य से अहरौरा क्षेत्र में आया था, लेकिन देर रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पाकर अहरौरा थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजा, जहां चिकित्सकों ने बसंत को मृत घोषित कर दिया।

आधार कार्ड और डायरी से मिली जानकारी

पुलिस को मृतक के पास से आधार कार्ड और एक डायरी मिली है, जिसमें कुछ मोबाइल नंबर और पता दर्ज है। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस की जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक वाराणसी से अहरौरा क्षेत्र में किस काम से आया था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Mirzapur news :- मिर्जापुर में झाड़ियों में मिला नवजात, झकझोर कर रख देने वाला मामला आया सामने

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग