बड़ी खबर
Radha Ashtami 2026 :- राधाष्टमी व्रत के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का फल? जानिए 15 दिन बाद क्यों रखा जाता है यह उपवास China Drone Submarine Mothership :- चीन बना रहा अनोखा ‘मदरशिप’, समुद्र में उतारेगा विशाल बिना चालक वाली ड्रोन सबमरीन; जानिए क्या है खास Aligarh Sai Global University : 9.53 हेक्टेयर में बनेगी साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी Waiting Hai Web Series : रेलवे टिकट की वेटिंग से शुरू हुई कहानी, खुलता है बड़े टिकट स्कैम का राज, जानिए पूरी डिटेल Chitrakoot Link Expressway: चित्रकूट को मिलेगा नया एक्सप्रेसवे कनेक्शन, ₹1008 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी Vishwakarma Puja 2026: सोने की लंका से द्वारका तक, भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी हैं इन 5 पौराणिक नगरों की कहानियां

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Manish Kashyap news :- डॉक्टरों की पिटाई से आहट मनीष कश्यप फूट-फूट कर रोए, PMCH में दुष्कर्म पीड़िता बच्चों की मौत पर गहरा रोष

Manish Kashyap news :- डॉक्टरों की पिटाई से आहट मनीष कश्यप फूट-फूट कर रोए, PMCH में दुष्कर्म पीड़िता बच्चों की मौत पर गहरा रोष

Manish Kashyap news :- बीजेपी नेता और बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल की खस्ताहाल व्यवस्था और मुजफ्फरपुर की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत पर गहरा रोष जताया। अस्पताल परिसर में मनीष कश्यप अचानक भावुक हो उठे और पीएमसीएच के गेट पर फफक-फफक कर रोने लगे।

इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व अस्पताल प्रशासन को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, “मैं कफन बांधकर घर से निकला हूं, याद रखना मंगल पांडेय, मेरे दिल की पुकार तुम्हें ले डूबेगी।”

‘मेरे सम्मान के साथ PMCH में खिलवाड़ हुआ’

Bihar Tak के वीडियो में मनीष कश्यप ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनके सम्मान के साथ पीएमसीएच में खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक मरीज को देखने तीन अन्य लोगों के साथ अस्पताल आए थे। उस दौरान जब उन्होंने इलाज में हो रही लापरवाही पर सवाल उठाया, तो डॉक्टरों ने उनके साथ बदसलूकी की और फिर उन्हें बुरी तरह पीटा गया।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर आम नागरिक की बेइज्जती है जो इस व्यवस्था के आगे बेबस है। मनीष कश्यप ने साफ कर दिया है कि वह इसके खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।

मेरी सरकार मेरे साथ खड़ी नहीं हुई’

PMCH पहुंचे मनीष कश्यप ने भावुक होकर वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा, मेरी सरकार मेरे साथ खड़ी नहीं हुई। मनीष कश्यप ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा- अगर मेरी सरकार मेरे साथ खड़ी नहीं हुई तो बिहार के लोगों के साथ क्या खड़ी होगी?

PMCH प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री पर सीधा हमला

मनीष कश्यप ने अस्पताल प्रबंधन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि मैं अकेला और बिना किसी सुरक्षा के घूमता हूं। जो करना है कर लो लेकिन इस बदहाल व्यवस्था को बदल कर ही दम लूंगा। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी आड़े हाथों लिया और तीखे शब्दों में कहा, “याद रखना मंगल पांडेय, मेरे दिल की पुकार तुम्हें ले डूबेगी।”

Read this news also :- MI VS PBKS :- श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी से पंजाब फाइनल में, टूटे मुंबई के सपने

मनीष कश्यप ने कहा, याद रखना मंगल पांडेय मेरी इज्जत से खिलवाड़ हुआ था। जब मैं किसी सरकार में नहीं था, तब किसी की हिम्मत नहीं थी कि मुझे छू दे। भगवान सब को देखेंगे और किसी को नहीं छोड़ेंगे। याद रखना मेरे दिल की पुकार तु्म्हें ले डूबेगा मंगल पांडेय। पीएमसीएच को भी बदल कर रख देंगे। मेरे से गलती हुई थी कि एक पार्टी में शामिल हो गया था, बिना आप लोगों से पूछे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग