बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » उत्तर प्रदेश » Mahoba News :- महोबा में लिव-इन में रह रहे किशोर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, मामूली विवाद ने ली दो जिंदगियाँ

Mahoba News :- महोबा में लिव-इन में रह रहे किशोर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, मामूली विवाद ने ली दो जिंदगियाँ

Mahoba News :- (चरखारी) चरखारी कोतवाली क्षेत्र के चिंतेपुरा मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब लिव-इन में रह रहे एक किशोर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय लड़की और 18 वर्षीय लड़के के रूप में हुई है। घटना के बाद मोहल्ले में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

कोल्डड्रिंक को लेकर शुरू हुआ विवाद, बना मौत की वजह:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच कोल्डड्रिंक को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जो अचानक बड़ा रूप ले बैठा। गुस्से में पहले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, और प्रेमी की मौत देखकर युवती ने भी उसी कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

ढाई महीने से लिव-इन में रह रहे थे दोनों:

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह प्रेमी युगल पिछले ढाई महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों नाबालिग थे और उनके संबंधों को लेकर परिवार और मोहल्ले में चर्चा थी, लेकिन किसी को ऐसे अंत की आशंका नहीं थी।

पुलिस कर रही जांच, शव पोस्टमार्टम को भेजे गए:

घटना की सूचना मिलते ही चरखारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

मोहल्ले में पसरा मातम:

घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं।

Mirzapur News:- दर्शन के बाद लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पलटा, तीन महिलाएं, एक बच्चा और चालक घायल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग