Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakhimpur kheeri :- सूर्योदय समाचार का बड़ा असर, न्यू लाइफ हॉस्पिटल सील, DM के आदेश पर FIR दर्ज

Lakhimpur kheeri :- सूर्योदय समाचार का बड़ा असर, न्यू लाइफ हॉस्पिटल सील, DM के आदेश पर FIR दर्ज

Lakhimpur Kheeri :- सूर्योदय समाचार की ख़बर का बड़ा असर हुआ है। लखीमपुर-खीरी शहर के गोला रोड स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई उस मामले में की गई है जिसमें प्रसव के दौरान महिला की बच्चेदानी निकाल दी गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आदेश पर अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।”

इसी के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जिले के 16 क्षेत्रों में दो सदस्यीय समितियां गठित की हैं। इन समितियों को एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि इस जांच के बाद अवैध रूप से संचालित और मरीजों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले हॉस्पिटलों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला उस समय सामने आया जब न्यू लाइफ हॉस्पिटल में प्रसव कराने आई महिला की बच्चेदानी डॉक्टरों द्वारा निकाल दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना सहमति यह कृत्य किया गया और महिला की हालत गंभीर हो गई।

फिलहाल, न्यू लाइफ हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है और जिम्मेदार डॉक्टरों व प्रबंधन पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Lakheempur kheeri :- लेखपाल पर ठगी और छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने DM-SP से लगाई गुहार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग