Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Lakheempur news :- अवैध असलहे का प्रदर्शन करती महिला ने इंस्ट्राग्राम आई डी पर फोटो किया अपलोड

Lakheempur news :- अवैध असलहे का प्रदर्शन करती महिला ने इंस्ट्राग्राम आई डी पर फोटो किया अपलोड

लखीमपुर खीरी से अनुज गुप्ता की खास रिपोर्ट

Lakheempur news :- (सूर्योदय समाचार/लखीमपुर खीरी) ग्राम खेरवा थाना नीमगांव निवासी राखी सिंह पत्नी रोहित सिंह द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध असलहे को लहराते हुए फोटो अपलोड की गई है। खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी ताकत और गुरूर का गलत इस्तेमाल का यह फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब स्थानीय पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान यह फोटो खड़ा कर रहा है। सोशल मीडिया पर नाजायज हथियारों के साथ इस तरह के प्रदर्शन आए दिन देखने को मिल रहे है।

यह न केवल अपराधियों को बढ़ावा देता है बल्कि समाज में भय का माहौल पैदा करने का भी प्रयास करने का काम करता है।देखना अब यह है कि इस अवैध सलाह के साथ फोटो को इंस्ट्राग्राम पर डालने के बाद पुलिस क्या कार्यवाही करती है। सवाल यह है कि जब आम जनता को छोटी-सी गलती पर कानूनी नोटिस थमा दी जाती है। तो ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं करती ?

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है या फिर यह भी महज़ चर्चा बनकर रह जाएगा।

Read this article also :- Mirzapur news :- अहरौरा बांध में डूबने से किशोर की मृत्यु, बुझा घर का एकलौता चिराग

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग