Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakheempur kheeri :- लेखपाल पर ठगी और छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने DM-SP से लगाई गुहार

Lakheempur kheeri :- लेखपाल पर ठगी और छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने DM-SP से लगाई गुहार

Lakheempur kheeri :- थाना हैदराबाद, तहसील गोला के ग्राम परेली निवासी पीड़िता जगरानी पत्नी सुरेश ने तत्कालीन राजस्व लेखपाल बाबूराम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि लेखपाल ने घरौनी (मकान के कागज़ात) के नाम पर 20,000 रुपये की ठगी की।

महिला के अनुसार, लेखपाल ने उससे मकान नाम करवाने का झांसा दिया और रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, पीड़िता ने लेखपाल पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।

आरोप है कि लंबे समय तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब कोई समाधान नहीं हुआ तो पीड़िता रोते-बिलखते जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँची और प्रार्थना पत्र देकर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की।

पीड़िता का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और अब 20 हजार रुपये गँवाने के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न भी सहना पड़ रहा है।

इस मामले में जिलाधिकारी और एसपी ने शिकायत पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पीड़िता न्याय की उम्मीद में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

Premanand Maharaj :- रामभद्राचार्य और प्रेमानंद महाराज विवाद, संतों की एकजुटता पर सवाल, बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री ने की अपील

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग