बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Lakheempur kheeri:- लखीमपुर के पत्रकारों की लड़ाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ 20 दिन का अल्टीमेटम, लखनऊ यात्रा स्थगित

Lakheempur kheeri:- लखीमपुर के पत्रकारों की लड़ाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ 20 दिन का अल्टीमेटम, लखनऊ यात्रा स्थगित

Lakheempur kheeri :- जनपद लखीमपुर खीरी में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर पत्रकारों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में 10 सदस्यीय पत्रकारों के दल ने 27 अगस्त को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से सौंपा था। इसके बाद तय हुआ था कि 1 सितंबर को लखीमपुर से लखनऊ तक पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।

हालांकि, जिला प्रशासन ने 1 सितंबर को यह यात्रा रोक दी। इसके बाद 8 सितंबर को पुनः एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में प्रस्तुत किया गया और निर्णय लिया गया कि 10 सितंबर को पत्रकार बाइक यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री से मुलाकात करने लखनऊ जाएंगे।

लेकिन 9 सितंबर की रात कोतवाली सदर के कोतवाल हेमंत राय ने तराई विचार संपादक कमल मिश्रा और अमर भारती के जिला संवाददाता नित्यानंद बाजपेई को रात करीब 1 बजे नजरबंद कर लिया। इसके बाद जिला प्रशासन और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई।

बातचीत के बाद समाधान यह निकला कि अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और कोतवाल हेमंत राय की उपस्थिति में प्रशासन ने पत्रकारों से वादा किया कि 20 दिन के भीतर जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश में सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद पत्रकारों ने फिलहाल मुख्यमंत्री से मुलाकात के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

जो पत्रकार साथी 10 सितंबर को बाइक यात्रा के लिए लखनऊ पहुंचे थे, उनका स्वागत लखनऊ के कांशीराम इको गार्डन में किया गया। यहां प्रशासन और एलआईयू अधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकार नित्यानंद बाजपेई और कमल मिश्रा ने सभी का माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल पुनः लखीमपुर लौट आया।

पत्रकारों ने साफ कहा है कि यदि प्रशासन ने दिए गए समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आगे की रणनीति बनाकर मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात की जाएगी।

Lakheempur kheeri :- लेखपाल पर ठगी और छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने DM-SP से लगाई गुहार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग