Lakheempur health scam :- लखीमपुर खीरी जनपद के कैमहरा ब्लॉक में अवैध मेडिकल क्लिनिक और बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे नर्सिंग होम्स का खेल खुलकर सामने आ रहा है। इन क्लीनिकों में न तो प्रशिक्षित डॉक्टर हैं और न ही किसी प्रकार की मान्यता, बावजूद इसके मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यह लापरवाही सीधे तौर पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है।
❌ बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के इलाज
सूत्रों के अनुसार, कैमहरा ब्लॉक के नूरी मेडिकल स्टोर के संचालक राजू खान बिना किसी चिकित्सकीय डिग्री और रजिस्ट्रेशन के क्लिनिक चला रहे हैं। मरीजों को भर्ती किया जाता है और जब उनकी हालत बिगड़ती है तो उन्हें लखीमपुर के अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में रेफर करने के एवज में संचालक को कमीशन भी मिलता है।
💰 मरीजों से वसूली और गलत इलाज का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दवाइयों और इलाज के नाम पर मरीजों से मनमानी वसूली की जाती है। लखीमपुर गौशाला मार्केट स्थित निघासन रोड पर बने अपोलो हॉस्पिटल का भी नाम इस सूची में शामिल है। यह अस्पताल कई बार गलत इलाज और शिकायतों के चलते सील भी किया जा चुका है। एक मामले में मरीज से अधिक पैसे मांगे जाने पर जब उसने भुगतान करने से इनकार किया तो उसे कथित तौर पर बंधक तक बना लिया गया था।
🏥 अधिकारियों की मिलीभगत का दावा
जब राजू खान से इस अवैध क्लिनिक संचालन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि उनके क्लिनिक पर अक्सर सीएमओ और अन्य अधिकारी दौरा करते हैं, और सब कुछ जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं करते। इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जो कथित भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करती है।
⚠️ स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में
गंभीर आरोपों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध क्लिनिक और हॉस्पिटल्स स्वास्थ्य केंद्र प्रमुखों के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं, जिससे मरीजों की जान पर लगातार खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें 👉Lakheempur kheeri :- गरीब परिवार को नहीं मिला आवास और शौचालय, टूटे टीन की छत से टपक रहा पानी
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







