बड़ी खबर
KL Rahul Record: न्यूजीलैंड में अर्धशतक लगाते ही केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय टेस्ट ओपनर बने Operation Mole Review: धनुष-ममूटी की दमदार एक्टिंग, साई पल्लवी ने लूटी महफिल, जानें कैसी है फिल्म International Men’s Day 2026: आज 19 नवंबर को मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस, जानें इस साल की थीम, इतिहास और महत्व Parali Burning Fine : पराली जलाने पर किसानों को देना होगा ₹30 हजार तक जुर्माना, PM किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी भी हो सकती है बंद OPPO Reno 17 Series Launch: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए दो धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स NTA Exam Centre: अब हर जिले में बनेंगे स्थायी परीक्षा केंद्र, छात्रों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत

Home » धर्म » तन और मन :- क्या आप मन के गुलाम हैं? जानिए मन और तन की असली कहानी

तन और मन :- क्या आप मन के गुलाम हैं? जानिए मन और तन की असली कहानी

तन और मन: एक अंतहीन द्वंद्व सब कुछ दिखता है बाहर — शरीर, कपड़े, मकान, गाड़ी। पर असली लड़ाई भीतर चल रही होती है — मन के साथ।
कहते हैं, इंसान शरीर से थकता है, लेकिन सच तो ये है कि वह मन से हारता है।

तन तो बस ज़रूरतें रखता है — दो रोटियाँ, एक चादर, छांव की जगह।
मन सपनों की गठरी उठाए फिरता है — एक बंगला हो, नई गाड़ी हो, और हर किसी की तारीफ भी हो।

तन कहता है — “मुझे बस आराम दे दो, मैं चल पड़ूंगा,”
मन कहता है — “आराम नहीं, आराम की तस्वीर चाहिए; और वो भी दूसरों से बेहतर!”

तन को एक प्याला पानी चाहिए, मन को चाहिए, वो पानी ‘बोतल’ में हो — ब्रांडेड हो, महंगे होटल से लाया गया हो।
तन को रोटी मिल जाए तो शांति,
मन को रोटी पर लगी मक्खन की मोटाई से भी जलन।

क्यों दौड़ता है मन?

मन कभी अब में नहीं होता — या तो अतीत की गलियों में भटक रहा होता है या भविष्य की चिंता में उलझा होता है।
तन वर्तमान में जीता है, पर मन भविष्य की हवस में जलता है।

मन कहता है — “सफलता चाहिए,”
तन कहता है — “संतुलन चाहिए।”
मन कहता है — “लोग क्या कहेंगे?”
तन कहता है — “तू तो बस सुकून दे दे।”

सच्चाई यही है…

जब मृत्यु दरवाज़े पर दस्तक देती है, तन चुपचाप झुक जाता है।
न कोई बहाना, न कोई विरोध।
लेकिन मन तब भी लड़ता है — दवा, तंत्र, यज्ञ, सब करवाता है, बस मौत टल जाए।

असल में, मृत्यु से डर तन को नहीं लगता — डरता है मन, क्योंकि उसने कभी चैन से जीना सीखा ही नहीं।

तो सुलझाना किसे है?

तन को सहेजने के सौ तरीके हैं — योग, प्राणायाम, दवाएं।
पर मन को सहेजना एक ही रास्ते से होता है — साक्षीभाव, खुद को देखना।

मन को रोकना नहीं है,
बस देखना है — वह क्यों भाग रहा है, कहाँ भाग रहा है।
देखते ही वह शान्त हो जाता है,
क्योंकि मन का अस्तित्व केवल भ्रम में है।

Varuthini Ekadashi 2025: अप्रैल में कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत? जानें तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

अंत में…

जब हम परमात्मा को याद करते हैं, तो मन को सा वेथ जोड़ते हैं —
पर नीयत शरीर की सुविधा होती है, आत्मा की शांति नहीं।

मनमोहन से प्रेम हो, तो मन को जीतना होगा।
वरना मन, हर बार तन को गुलाम बना देगा।

Vaibhav Suryavanshi IPL Debute: बिहार के लाला ने आईपीएल में मचाई धूम, फिर भी आउट होने के बाद निकले आंसू

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग