Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Kishtwar Scorpio Accident :- जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत

Kishtwar Scorpio Accident :- जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत

Kishtwar Scorpio Accident :- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महिंद्रा स्कॉर्पियो के सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।

करीब 10:45 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो डंगदारू से साउंडर की ओर जा रही थी। यैनवान इलाके के पास करीब 10:45 बजे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और गहरी ढलान से नीचे जाकर चिनाब नदी में जा गिरा।

पांच शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही दच्छन पुलिस, स्थानीय लोगों और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

Hansi Clash Today :- हांसी में CM सैनी के ध्वजारोहण से पहले बवाल, जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्गम पहाड़ी इलाका और नदी में वाहन गिरने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

हादसे से इलाके में मातम

दर्दनाक दुर्घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया की जा रही है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग