
Hansi clash today :- हरियाणा के हांसी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से पहले जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कुछ स्थानों पर लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, जबकि इसके बाद पुलिस पर पथराव किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। झड़प में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। हांसी के SP विनोद कुमार और एक DSP को भी चोटें आईं।
दिल्ली की महिलाओं को बड़ी राहत, Pink Saheli Smart Card की अनिवार्यता अब 1 सितंबर से
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शनकारी जीवन कुंडू की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी रमेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरकारी कॉलेज पहुंचे और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






