Home » टेक्नोलॉजी » iphone 7 launched :– iPhone 17 लॉन्च पर मची दीवानगी, दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर पर लगी लंबी कतारें

iphone 7 launched :– iPhone 17 लॉन्च पर मची दीवानगी, दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर पर लगी लंबी कतारें

iphone launched:- भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही एप्पल स्टोर्स पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। दिल्ली के साकेत स्थित एप्पल स्टोर और मुंबई के बीकेसी एप्पल स्टोर के बाहर आधी रात से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने के लिए रातभर सड़कों पर डटे रहे।

धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत

भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि स्टोर के बाहर धक्का-मुक्की और बहस की नौबत आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग लाइन में आगे बढ़ने के लिए धक्का दे रहे हैं। सुरक्षा संभालने के लिए पुलिस और गार्ड्स को मौके पर तैनात करना पड़ा।

खाद, नौकरी और अब iPhone के लिए कतारें

लोगों की दीवानगी पर तंज कसते हुए कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि – “खाद के लिए किसानों की कतारें, नौकरी के लिए बेरोजगारों की कतारें… और अब iPhone 17 के लिए एलीट क्लास की कतारें।”

भारत में बढ़ा iPhone का क्रेज़

एप्पल ने iPhone 17 सीरीज की बिक्री 12 सितंबर से शुरू की। लॉन्च के बाद भारत में इसे लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत अब एप्पल के लिए सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट बनता जा रहा है।

ग्राहकों का उत्साह चरम पर

पहला iPhone 17 खरीदने वाले एक ग्राहक ने कहा – “मैंने इस पल का महीनों इंतज़ार किया। एप्पल का नया मॉडल हमेशा एक अलग अनुभव देता है, इसलिए रातभर कतार में खड़ा रहना मेरे लिए बड़ी बात नहीं है।”

The Bads of Bollywood Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डेब्यू शो नेटफ्लिक्स पर धमाल, जानें रिव्यू और रेटिंग

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग