Varanasi news:- पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अपराध नियंत्रण एवं वारंटी/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चोलापुर पुलिस टीम ने न्यायालय में लंबित मामले से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान चोलापुर पुलिस ने गुरुवार को ग्राम मोहनदासपुर में दबिश देकर वारंटी शशिभूषण चौबे पुत्र गुदर उर्फ रामभक्ता चौबे (58 वर्ष) तथा बृजभूषण चौबे पुत्र गुदर उर्फ रामभक्ता चौबे (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया दोनों अभियुक्त थाना चोलापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 1618/19, धारा 323, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित मामले में न्यायालय में 20 जून 2026 की पेशी हेतु वारंट जारी होने के बाद वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों को उनके निवास स्थान मोहनदासपुर से सुबह करीब 9:05 बजे गिरफ्तार किया।
Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, आरक्षी विपिन सिंह एवं आरक्षी राकेश यादव शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






