Indigo Airlines :- देश की सबसे बड़ी किफायती एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से गंभीर ऑपरेशनल संकट से गुजर रही है। क्रू मेंबर्स की भारी कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों को लागू करने में आ रही दिक्कतों के कारण आज 1000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट सबसे अधिक प्रभावित रहे।
सरकार ने दी आंशिक राहत
केंद्र सरकार ने स्थिति बिगड़ती देख FDTL के नए नियमों से इंडिगो को अस्थायी राहत दी है। सरकार ने वह आदेश वापस ले लिया है जिसके तहत पायलटों व क्रू मेंबर्स को हर सप्ताह लगातार 48 घंटे का अनिवार्य विश्राम देना ज़रूरी था।
इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, इस नियम के कारण बड़े पैमाने पर क्रू शॉर्टेज हो रही थी, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन्स चरमरा गए।
CEO का पहला बयान – “दिल से माफी चाहता हूँ”
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने एक आधिकारिक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा:
“पिछले कुछ दिनों से हमें गंभीर संचालन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।”
“कंपनी का संचालन 5 दिसंबर को सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।”
“आज 100 से अधिक फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं।”
“मैं इंडिगो के सभी साथियों की ओर से उन सभी यात्रियों से दिल से माफी मांगता हूँ, जिन्हें देरी या कैंसिलेशन के कारण असुविधा हुई है।”
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी स्थिति को सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम तेजी से उठा रही है।
कब तक सुधरेगा हालात?
इंडिगो प्रबंधन के अनुसार:
ऑपरेशन्स को सामान्य करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
अगले कुछ दिनों में फ्लाइट शेड्यूल धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़े रियल-टाइम अपडेट्स चेक करते रहें।
Indresh ji wedding :- 7 फेरे लेकर शिप्रा के हुए कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







