बड़ी खबर
Tibet Earthquake: तिब्बत में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत; 76 घायल ENG vs SL ODI 2026 : 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड! रिकॉर्ड हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक बोले- हम अपनी गलती जानते हैं CBSE Board Exam 2027: फरवरी से शुरू हो सकती हैं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं! जानें डेटशीट अपडेट और स्मार्ट तैयारी के टिप्स IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर मेष से मीन राशि तक करें ये उपाय! सुख-समृद्धि के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा Kedar Jadhav : RSS के गणवेश में नजर आए पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव! पुणे में विजयादशमी के पथ संचलन की तस्वीरें वायरल

Home » राष्ट्रीय » India’s longest tunnel :- मध्य प्रदेश ने बनाया भारत का सबसे लंबा भूमिगत जल सुरंग मार्ग, विंध्य क्षेत्र को मिलेगा नर्मदा का पानी

India’s longest tunnel :- मध्य प्रदेश ने बनाया भारत का सबसे लंबा भूमिगत जल सुरंग मार्ग, विंध्य क्षेत्र को मिलेगा नर्मदा का पानी

India’s longest tunnel :- मध्य प्रदेश ने सिंचाई और जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बर्गी डायवर्जन परियोजना के तहत भारत की सबसे लंबी भूमिगत जल परिवहन सुरंग (Underground Water Conveyance Tunnel) का निर्माण पूरा कर लिया है।

करीब 11.95 किलोमीटर लंबी स्लीमनाबाद सुरंग (Sleemanabad Tunnel) नर्मदा और सोन नदी बेसिन को जोड़ती है। इस सुरंग के माध्यम से अब नर्मदा नदी का पानी विंध्य क्षेत्र के सूखा प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे लंबे समय से जल संकट झेल रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

2.45 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से प्रदेश के छह जिलों की लगभग 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, कृषि उत्पादन बढ़ेगा और क्षेत्र में जल संकट की समस्या काफी हद तक कम होने की संभावना है।

किसानों के लिए बनेगी वरदान

विशेषज्ञों के अनुसार, यह परियोजना न केवल सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि विंध्य क्षेत्र में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी। भूमिगत सुरंग के जरिए पानी का सुरक्षित और प्रभावी परिवहन संभव होगा, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Sonam Wangchuk :- आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ;3 इडियट्स; सोनम वांगचुक की कहानी नहीं; अनशन के बीच 20 जुलाई के संसद मार्च का ऐलान

जल प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम

राज्य सरकार का मानना है कि यह परियोजना मध्य प्रदेश में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके माध्यम से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में खेती को नई मजबूती मिलने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग