बड़ी खबर
Independence Day 2026 :- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नई परंपरा की शुरुआत, ध्वजारोहण से पहले गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ Independence Day 2026:- आजादी के 80वें वर्ष पर दुनिया में बढ़ा भारत का प्रभाव, 36 देशों के सर्वे में सामने आई वैश्विक राय Umar Abdulla :- उमर अब्दुल्ला का पाकिस्तान पर तीखा हमला, बोले- कश्मीर की नदियों पर पहला हक हमारा, सिंधु जल संधि रद्द ही रहे Maharashtra News :- तुकाराम मुंढे के एक्शन का असर: महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन होगी हाईटेक, सरकार करेगी 3 करोड़ रुपये खर्च Batwara 1947 review : दमदार स्टारकास्ट के बावजूद कहानी नहीं छोड़ पाती मजबूत असर, सनी देओल का अभिनय बना सबसे बड़ी ताकत Delhi bomb threat :- दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट समेत 5 प्रमुख स्थानों को बनाया निशाना

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Independence Day 2026 :- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नई परंपरा की शुरुआत, ध्वजारोहण से पहले गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

Independence Day 2026 :- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नई परंपरा की शुरुआत, ध्वजारोहण से पहले गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

Independence Day 2026 :- देश आज पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

पहली बार गूंजेगी ‘वंदे मातरम्’ की धुन

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ध्वजारोहण से पहले ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाई जाएगी। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष का समारोह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

‘विकसित भारत@2047’ थीम पर केंद्रित रहेगा समारोह

इस बार समारोह की थीम “विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति” रखी गई। देशभर से करीब 5,000 विशेष अतिथियों को समारोह में आमंत्रित किया गया। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग और बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

Independence Day 2026:- आजादी के 80वें वर्ष पर दुनिया में बढ़ा भारत का प्रभाव, 36 देशों के सर्वे में सामने आई वैश्विक राय

बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। लाल किले और आसपास के इलाकों में हजारों पुलिसकर्मी तैनात रहे। AI आधारित सीसीटीवी कैमरों, फेस रिकग्निशन तकनीक और आधुनिक निगरानी प्रणाली के जरिए पूरे क्षेत्र पर नजर रखी गई।

रक्षा मंत्री और सैन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराकर देश को संबोधित किया।

देशवासियों से किया नए भारत के निर्माण का आह्वान

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों से विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा का सबसे बड़ा भागीदार बताया।

Umar Abdulla :- उमर अब्दुल्ला का पाकिस्तान पर तीखा हमला, बोले- कश्मीर की नदियों पर पहला हक हमारा, सिंधु जल संधि रद्द ही रहे
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग