बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » खेल » IND VS SA 3rd ODI : 78 रनों से जीता भारत, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा………..

IND VS SA 3rd ODI : 78 रनों से जीता भारत, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा………..

IND VS SA 3rd ODI :- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे में नतीजा भारत के पक्ष में गया। यह मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया हैं। पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 296 रन बनाई।

यह भी पढ़ें :- COVID 19 cases update : लगातार डरा रहे कोरोना के आंकड़े, क्या फिर से लगेगा लाॅकडाउन ? …….. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 45.4 ओवर में महज 218 रन ही बना सकी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में जैसे ही केशव महराज बोलैंड पार्क में बल्लेबाजी करने आए, स्टेडियम में ‘राम सिया राम’ के गाने बजने लगे। विकेटकीपर और भारतीय कप्तान केएल राहुल ने उनसे पूछा केशव भाई जब भी आप आते हैं तो ये गाना बजाते हैं।

भारत ने दूसरी बार रचा इतिहास

आपको बता दें कि भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा था। निर्णायक मैच में भारत का दबदबा रहा है। भारतीय टीम इतिहास में दूसरी बार साउथ अफ्रीका में जाकर साउथ अफ्रीका से वनडे सीरीज अपने घर लाए हैं। इससे पहले भारत ने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका को दक्षिण अफ्रीका में 5-1 से हराया था। उस समय कप्तान विराट कोहली थे। अब केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया है। अब भारत ने 5 साल बाद फिर से इतिहास को दोहरा दिया है। भारत के लिए यह बड़ी जीत है

ट्विटर चैनल पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग