बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » विदेश » IND vs PAK :- आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी धरी रह गई, कोहली के शतक ने पलटा खेल, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत!

IND vs PAK :- आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी धरी रह गई, कोहली के शतक ने पलटा खेल, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत!

IND vs PAK :- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के महामुकाबले में एक बार फिर विराट कोहली की बल्लेबाजी का जादू चला और उन्होंने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली और पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

कोहली का क्लास, पाकिस्तान की हार

मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने न सिर्फ गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं बल्कि एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बड़े मैचों में उनका कोई सानी नहीं है। कोहली ने अपने शतक के दौरान 12 चौके और 3 छक्के लगाए, जिससे भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी फेल!

इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर चर्चित ‘आईआईटी बाबा’ ने भविष्यवाणी की थी कि विराट कोहली चाहे जितना अच्छा खेले, लेकिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत नहीं मिलेगी। लेकिन कोहली ने अपनी क्लास दिखाई और न सिर्फ उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि खेल मैदान पर मेहनत और जज्बा ही असली जीत दिलाते हैं, न कि भविष्यवाणियाँ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by True Scoop (@truescoop)

दुबई में खेले गए इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इमाम उल-हक और बाबर आजम ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े, लेकिन हार्दिक पांड्या ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इमाम 10 रन पर रनआउट हो गए। पाकिस्तान के कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि पांड्या ने 2 विकेट झटके। जडेजा, अक्षर पटेल और हर्षित राणा को एक-एक विकेट मिला। सऊद शकील ने 62 रन बनाए, और पाकिस्तान 241 रन पर ऑल आउट हो गई।

फैंस ने मनाया जश्न

मैच के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। ट्विटर पर #KingKohli ट्रेंड करने लगा, वहीं कई मीम्स और पोस्ट्स के जरिए फैंस ने पाकिस्तान की हार का मज़ाक उड़ाया।

सेमीफाइनल की ओर बढ़ता भारत
इस जीत के साथ भारत का नेट रन रेट भी मजबूत हुआ और अब सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। अगर टीम इसी लय में खेलती रही तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने का सपना भी सच हो सकता है।

यह भी पढ़ें : IND VS PAK :- भारत की शानदार जीत पर पाकिस्तान में मायूसी

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग