बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » खेल » IND VS BAN : बांग्लादेश दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारत की टीम का हुआ ऐलान, टेस्ट वर्ल्ड कप पर रहेगी भारत की नजर………

IND VS BAN : बांग्लादेश दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारत की टीम का हुआ ऐलान, टेस्ट वर्ल्ड कप पर रहेगी भारत की नजर………

IND vs BAN: टीम इंडिया टी20 विश्व कप (T20 World Cup) जीतने के बाद अब एक बार फिर से अपने टेस्ट सीजन की शुरुआत करेगी, जहां टीम इंडिया को कई सारी टेस्ट सीरीज खेलते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल तक का रास्ता तय करना है। भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तक पहुंचने के लिए सबसे पहले बांग्लादेश (IND vs BAN) से पार होना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट टीम में नीता अंबानी (Nita Ambani) के देवर की वापसी 6 साल बाद वापसी हो सकती है।

IND vs BAN टेस्ट सीरीज में हार्दिक पांड्या की हो सकती है वापसी

IND VS BAN

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नीता अंबानी को भाभी कहते हैं। हार्दिक पांड्या पिछले 6 सालों से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। हार्दिक पांड्या ने आखिरी टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में साल 2018 में खेला था। ऐसे में अगर बांग्लादेश के खिलाफ इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम में उनकी वापसी होती है, तो उन्हें 6 साल बाद टीम में जगह मिलेगी।

इन तीन सीनियर खिलाड़ियों को आखिरी मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे और ईशांत शर्मा की टीम इंडिया में वापसी का मौका मिल सकता है। ऐसे में अगर इनकी टीम इंडिया में वापसी होती है, तो इनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है और यह खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस करते हैं, तो टीम में इन तीनों जगह पक्की हो सकती है और अगर इनका प्रदर्शन खराब रहता है, तो ये तीनों खिलाड़ी हमेशा के लिए टीम से बाहर हो जाएंगे।

रहाणे ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रीन पार्क में 2021 में खेला था। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

ऐसी हो सकती है भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन।

For read more news click here 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग