बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » मनोरंजन » IIFA Awards 2024: 69 की उम्र में डांस करतीं रेखा, जिसने भी देखा , दीवाना हो गया…

IIFA Awards 2024: 69 की उम्र में डांस करतीं रेखा, जिसने भी देखा , दीवाना हो गया…

  • IIFA Awards 2024:– इस वक्त आईफा अवॉर्ड्स 2024 चर्चा में है। शुक्रवार को अबू धाबी में IIFA Awards 2024 का बिगुल बजा था। इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

पहले दिन यानी आईफा उत्सवम 2024 (IIFA Utsavam 2024) में ऐश्वर्या राय ने हर किसी का ध्यान खींचा, तो आईफा अवॉर्ड्स 2024 के मंच पर रेखा के डांस मूव देखकर लोग हैरान रह गए।

IIFA  अवार्ड्स वायरल वीडियो

आईफा अवॉर्ड्स 2024 के मंच पर रेखा की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 70-80 के दशक की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने शानदार डांस मूव्स से एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया। गुलाबी लहंगे में सजी रेखा ने स्टेज पर अपने क्लासिक अंदाज में डांस किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनकी इस परफॉर्मेंस को देखकर दर्शक हैरान रह गए और इसे काफी सराहा जा रहा है। रेखा की यह परफॉर्मेंस आईफा 2024 का एक मुख्य आकर्षण रही।

 रेखा जी के लुक ने भी खींचा ध्यान

इस वीडियो में रेखा ने फिल्म ‘नटवरलाल’ के सुपरहिट गाने ‘परदेसिया’ पर डांस किया है। गाने पर डांस करने के लिए रेखा ने जो लुक लिया था, वो भी कमाल था। इस गाने पर डांस करने के लिए रेखा ने गुलाबी-गोल्डन कलर के लंहगे को कैरी किया था। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की थी। साथ ही उनका मेकअप भी बेहद बोल्ड और हैवी था, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

रेखा की परफॉर्मेंस के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी एनर्जी और ग्रेस की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रेखा जी जैसा कोई नहीं, उनकी टक्कर का कोई नहीं हो सकता।” वहीं, दूसरे यूजर ने इसे “आईफा अवॉर्ड्स 2024 का सबसे शानदार मूमेंट” करार दिया। एक और यूजर ने कहा, “इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।” इन तारीफों से साफ है कि रेखा की स्टेज परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया है, और वे आज भी दर्शकों पर उतनी ही छाप छोड़ रही हैं जितनी पहले छोड़ती थीं।

कई सितारों ने किया डांस

आईफा अवॉर्ड्स 2024 के मंच पर ना सिर्फ रेखा बल्कि कई सितारों ने अपना बेहद कमाल का परफॉर्मेंस दिया है। जी हां, इसमें शाहरुख खान, विक्की कौशल, कृति सेनन, नोरा फतेही, जाह्नवी कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने भी कमाल का डांस किया है। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Mysterious News:– कश्मीर से वृंदावन आई लड़की, रात में छिपकर गई निधिवन, साक्षात दिखे श्री कृष्ण, और फिर

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग