बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » मनोरंजन » Housefull 5:- बंपर ओपनिंग के बाद थिएटर में पहुंचे अक्षय कुमार, बोले कुछ ऐसा सब रह गए सरप्राइज़

Housefull 5:- बंपर ओपनिंग के बाद थिएटर में पहुंचे अक्षय कुमार, बोले कुछ ऐसा सब रह गए सरप्राइज़

Housefull 5 :-हाउसफुल 5’ की रिलीज़ के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार रात मुंबई के एक उपनगरीय थिएटर में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज़ मिला। फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान और निर्देशक तरुण मनसुखानी खुद थिएटर पहुंचे और वहां मौजूद प्रशंसकों से मुलाकात की।

फिल्म की बंपर ओपनिंग को देखते हुए स्टार कास्ट ने इस मौके पर अपने दर्शकों का आभार जताया और उनके साथ फिल्म के अनुभव साझा किए। थिएटर में मौजूद लोग उस समय चौंक गए जब अचानक स्क्रीन के सामने कलाकारों की एंट्री हुई और हॉल तालियों से गूंज उठा।

अक्षय कुमार ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा –

अगर आपको फिल्म का कोई सीन पसंद न आए तो डायरेक्टर से संपर्क करें, मैं नहीं मिला!”
उनकी इस मज़ाकिया टिप्पणी पर दर्शक जोर-जोर से हंस पड़े।

Housefull 5

इस मौके पर रितेश देशमुख ने भी कहा कि “हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी हमेशा से दर्शकों के प्यार से जुड़ी रही है। हम हर बार कुछ नया और मज़ेदार देने की कोशिश करते हैं।”

फिल्म को लेकर दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है, और सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखी गई है। ‘हाउसफुल 5’ में कॉमेडी, मनोरंजन और स्टार पॉवर का तगड़ा मेल नजर आ रहा है।

निर्देशक तरुण मनसुखानी ने भी दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि टीम ने काफी मेहनत की है और यह प्रतिक्रिया टीम के लिए बेहद उत्साहवर्धक है।

Hina Khan wedding :- हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी, मनीष मल्होत्रा की मिनिमलिस्ट साड़ी और एंब्रॉइडेड घूंघट में नजर आईं बेहद खूबसूरत दुल्हन

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग