Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Horror tea stall : गुजरात के अहमदाबाद में खोला गया भयानक टी स्टाल, भूत चाय से लेकर अस्थि चाय तक सब मौजूद……..

Horror tea stall : गुजरात के अहमदाबाद में खोला गया भयानक टी स्टाल, भूत चाय से लेकर अस्थि चाय तक सब मौजूद……..

अहमदाबाद (गुजरात):- आज हम सूर्योदय समाचार के माध्यम से आपको एक ऐसी घटना से अवगत कराएंगे जिसके बारे में आपने सोचा तक नहीं होगा। आज तक आपने कॉफी चाय के बारे में बहुत सी बातें सुनी होगी और चाय की बहुत सारी वैरायटी से परिचित होंगे। लेकिन आज हम आपको कुछ चाय की ऐसी वैरायटी बताने जा रहे हैं जिनसे आप अभी तक अपरिचित होंगे और आपको अगले ही पल एक अलग सा एहसास होगा।

यह भी पढ़ें :- Kagiso Rabada : इंटरनेशनल क्रिकेट में रबाडा ने रची नई उपलब्धि, पूरे किए 500 विकेट…………….. – Suryodaya Samachar

जी हां यह सिर्फ कल्पनाओं की नहीं बल्कि यह हकीकत की घटना है। दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जिनके दिन की शुरुआत चाय से होती है और चाय से ही शाम गुजरती ह।. यही वजह है कि चाय की इस बढ़ती डिमांड को देखते हुए आज हर गली-मोहल्ले और नुक्कड़ पर आपको चाय की टपरी या फिर दुकान मिल जाएगी। 

अहमदाबाद में खोला गया भयानक टी स्टॉल

लेकिन क्या कभी आपने ‘भयानक टी-स्टॉल’ के बारे में सुना है, जहां चाय के दीवानों को हर तरह की चाय मिल रही है। आज तक आपने अदरक, इलाइची या फिर मसाले वाली चाय की चुस्की मारी होगी, लेकिन वायरल हो रही इस टी स्टॉल में आपको इन सबके अलावा चुड़ैल, डायन और तांत्रिक चाय भी पीने को मिलेगी। यकीनन ये सुनकर आपका भी दिमाग झन्ना गया होगा। खास बात यह है कि, इस टी स्टॉल पर आपको भूत कॉफी के साथ-साथ कंकाल बिस्किट भी चखने को मिल सकते हैं।

अनेक तरह की चाय की वैरायटी मौजूद

इस टी स्टॉल पर चाय की खास तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां चुड़ैल चाय से लेकर डायन चाय, तांत्रिक चाय, भूत चाय, मुर्दा चाय, वीराना चाय, स्पेशल अस्थि चाय, स्पेशल कब्रिस्तान चाय और स्पेशल प्रेतआत्मा चाय मिलती है। अगर आप सोच रहे हैं कि, क्या वाकई में ऐसी भी चाय की दुकान हो सकती है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह टी-स्टॉल अहमदाबाद के सरदारनगर में स्थित है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

इस तरह की अन्य आकर्षक समाचारों की जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ……….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग