बड़ी खबर
Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज

Home » शिक्षा » History of 28 December : सुनहरे अक्षरों में लिखा है इतिहास में आज का दिन, जानिए 28 दिसंबर का पूरा इतिहास……..

History of 28 December : सुनहरे अक्षरों में लिखा है इतिहास में आज का दिन, जानिए 28 दिसंबर का पूरा इतिहास……..

History of 28 December : हमारे देश और इतिहास से जुड़ी कहानी ऐसी बातें हैं जिनसे हम आज भी अनजान हैं। हर एक बिता हुआ दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता है। 28 दिसंबर का दिन भी हमारे इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटी थी जिसे हम आज भी अनजान हैं।

आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

2013 – आज के दिन साल 2013 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

2008- आज के ही दिन साल 2008 में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।

2007 – बात अगर 2007 की करें तो आज के दिन रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप भेजी।

2003 – 2003 में इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा। अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें :- Vijaykant death : DMDK चीफ कैप्टन विजयकांत का निधन, हुए कोरोना का शिकार……..

2002 – 28 दिसंबर 2002 को मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन हुआ था।

2000 – सन 2000 में आज के दिन भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।

1995 – 1995 भी आज के इतिहास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने, विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।

1984 –  वर्ष 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।

1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1974 – पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।

1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1950 – द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।

1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।

1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।

1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।

1908 – इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।

1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।

1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।

1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।

1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।

1668 – मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।

आज के दिन हुआ था कुछ महान लोगों का जन्म

1952 – अरुण जेटली, भारतीय राजनेता।

1937 – रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति।

1932 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।

1932 – नेरेला वेणु माधव – भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।

1900 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।

आज के ही दिन हुआ था कुछ महान हस्तियों का निधन

 

2016 – सुंदर लाल पटवा – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे।

2007 – शान्ता राव – प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगनाओं में से एक थीं।

2003 – कुशाभाऊ ठाकरे – 1998 से 2000 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

1977 – सुमित्रानंदन पंत, हिन्दी कवि।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश से जुड़ी ताजा और अन्य तमाम खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग