बड़ी खबर
Maggi controversy :- मैगी के पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI के एक्शन से नेस्ले इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग Varanasi news:- मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नरेट ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

Home » राष्ट्रीय » Har ghar tiranga:- बगहा में SSB की ‘हर घर तिरंगा’ रैली, विधायक रिंकू सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Har ghar tiranga:- बगहा में SSB की ‘हर घर तिरंगा’ रैली, विधायक रिंकू सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Har ghar tiranga :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत SSB 21वीं वाहिनी, बगहा के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में 12 अगस्त 2025 को भव्य मोटरसाइकिल एवं पैदल रैली का आयोजन किया गया।

रैली को वाल्मिकीनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह ने गंडक बैराज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगे के रंग में पिरोई यह रैली लक्ष्मीपुर, भेड़िहारी होते हुए बगहा-2 अनुमंडल मुख्यालय तक पहुँची, जहां अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार (IAS) ने इसका समापन किया।

इसके साथ ही सीमा चौकी गंडक के जवानों ने भी वाल्मीकिनगर गोल चौक से गंडक बैराज तक पैदल रैली आयोजित की।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक रिंकू सिंह ने कहा,
“हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और उसे मजबूत करना है। यह अभियान हर भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है, ताकि वे स्वतंत्रता के 79वें वर्ष का जश्न मना सकें और राष्ट्रीय गौरव को महसूस कर सकें।”

 

West Champaran News :- बगहा में बाघ का कहर: किसान की मौत, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग