Happy Makar Sankranti 2026 :- मकर संक्रांति 2026 को लेकर लोगों के बीच तारीख को लेकर कुछ असमंजस बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है, जबकि कुछ स्थानों पर 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति उस दिन मनाई जाती है जब सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं।
मकर संक्रांति को उत्तरायण पर्व भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर गमन करते हैं। इस दिन का विशेष महत्व है। लोग पवित्र नदियों में स्नान कर तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र और धन का दान करते हैं। मान्यता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
मकर संक्रांति का पर्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक सौहार्द का भी प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर लोग अपने परिजनों, मित्रों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजते हैं। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फेसबुक पर शुभकामना संदेश और स्टेटस साझा किए जाते हैं।
🪁 मकर संक्रांति 2026 के लिए चुनिंदा शुभकामना संदेश
- तिल-गुड़ की मिठास आपके जीवन में खुशियां घोल दे,
मकर संक्रांति पर आपको सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं।
- पतंगों की तरह ऊंची उड़ान भरें आपके सपने,
मकर संक्रांति आपके जीवन में नई रोशनी लाए
- उत्तरायण के इस पावन पर्व पर
आपके घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे।

- हर दिन नई शुरुआत हो,
मकर संक्रांति आपके लिए शुभ हो। - सूर्यदेव की कृपा से
आपका जीवन उज्जवल हो। - तिल, गुड़ और खुशियों की मिठास
आपके घर आंगन में बनी रहे।
- मकर संक्रांति पर
सुख, Start और समृद्धि की कामना
- इस संक्रांतिदुख दूर हों और खुशियां पास आएं।
- हर पतंग संग नई उम्मीद उड़ान भरे,
शुभ मकर संक्रांति।
- उत्तरायण के इस पावन अवसर पर
सभी कष्टों का अंत हो।
- मकर संक्रांति आपके जीवन में
सफलता की नई राह खोले।
- तिल-गुड़ सा मीठा हो आपका रिश्ता,
शुभ संक्रांति।
- सूर्य की किरणें
आपके घर खुशहाली लाएं। - नई फसल, नई शुरुआत
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। - संक्रांति का यह पर्व
आपके जीवन में सकारात्मकता लाए। - पतंगों के संग उड़ें
आपके सारे सपने। - दान, स्नान और ध्यान से
जीवन बने महान। - मकर संक्रांति पर
हर मनोकामना पूर्ण हो। - खुशियों की पतंग
कभी न कटे। - मकर संक्रांति
आपके लिए मंगलमय और शुभ हो।
मनुष्य जीवन का महत्व: हरे कृष्ण महामंत्र से आत्मा की शुद्धि और मुक्ति का सरल मार्ग
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







