Home » अपराध » Gurugram Murder Case : म्यूजिक वीडियो और टेनिस अकादमी बना पिता की नाराज़गी का कारण, राधिका यादव की हत्या में हुआ बड़ा खुलासा

Gurugram Murder Case : म्यूजिक वीडियो और टेनिस अकादमी बना पिता की नाराज़गी का कारण, राधिका यादव की हत्या में हुआ बड़ा खुलासा

Gurugram Murder Case :- गुरुग्राम के सेक्टर 57 में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव द्वारा की गई गोली मारकर हत्या के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। 25 वर्षीय राधिका की गुरुवार सुबह उनके घर पर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में जो बातें निकलकर आई हैं, उनसे संकेत मिलता है कि राधिका के बनाए गए एक म्यूजिक वीडियो को लेकर उनके पिता बेहद नाराज़ थे, और यहीं से इस त्रासदी की नींव पड़ी।

टेनिस अकादमी बना विवाद का कारण

राधिका यादव ने अपने दम पर गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक टेनिस अकादमी शुरू की थी। बताया जा रहा है कि उनके पिता दीपक यादव इस फैसले से सहमत नहीं थे। पूर्व बैंक कर्मचारी रहे दीपक को गांव और समाज में यह बात खल रही थी कि लोग उन्हें उनकी बेटी की कमाई पर जीने वाला कह रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक ने कई बार राधिका से अकादमी बंद करने को कहा, लेकिन राधिका ने अपनी इच्छा के मुताबिक काम जारी रखा। यह असहमति पिता-पुत्री के बीच तनाव का बड़ा कारण बनती चली गई।

वीडियो में अभिनय बना विवाद का कारण

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राधिका ने एक म्यूजिक वीडियो में हिस्सा लिया था, जो स्वतंत्र कलाकार INAAM के गाने ‘करवां’ पर आधारित था। इस गाने को ज़ीशान अहमद ने प्रोड्यूस किया था और यह LLF रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज़ हुआ था। राधिका इसमें INAAM के साथ कई फ्रेमों में नजर आई थीं। दीपक को यह वीडियो पसंद नहीं आया और उन्होंने राधिका को इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा। लेकिन राधिका, जो सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाना चाहती थीं, ने ऐसा नहीं किया। यह बात दीपक को और नाराज़ कर गई और तनाव और बढ़ गया।

हत्या का घटनाक्रम

गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे, जब राधिका अपने घर की पहली मंज़िल पर रसोई में खाना बना रही थीं, तभी उनके पिता दीपक ने अपनी लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से पांच गोलियां चला दीं। तीन गोलियां राधिका की पीठ में लगीं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ीं। चाचा कुलदीप यादव और रिश्तेदार पीयूष तुरंत उन्हें पास के एशिया मॉरिंगो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता ने कबूल किया जुर्म

दीपक यादव को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकारते हुए कहा कि गांव वालों की बातें, जो उन्हें बेटी की कमाई पर जीने वाला बताते थे, उन्हें भीतर तक चुभती थीं। साथ ही बेटी का अकादमी चलाना और वीडियो में दिखना, उनके अनुसार पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा के खिलाफ था।
दीपक ने कहा, “मैंने कई बार उसे कहा कि अकादमी बंद कर दो, लेकिन वह नहीं मानी। लोगों की बातें और राधिका के फैसले मुझे मानसिक रूप से तोड़ रहे थे।”

Mirzapur news :- मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों के पैर में लगी गोली, स्कार्पियो से लाखों रुपए कीमत का गांजा बरामद

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग