बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » राष्ट्रीय » Greater Noida : ग्रेटर-नोएडा में कुत्तों के झुंड ने महिला पर किया हमला:महिला ने जैसे तैसे भागकर बचाई अपनी जान

Greater Noida : ग्रेटर-नोएडा में कुत्तों के झुंड ने महिला पर किया हमला:महिला ने जैसे तैसे भागकर बचाई अपनी जान

Greater Noida :- ग्रेटर नोएडा में कुत्तों के हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला पर तीन कुत्तों ने हमला बोल दिया। इस दौरान महिला ने गिरते गिराते चिल्लाते हुए जैसे तैसे अपनी जान बचाई। काफी देर कुत्ते महिला का पीछा करते रहे।

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सेंचुरियन पार्क लोराइज हाउसिंग सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर दिखाई दिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि सोसाइटी परिसर में एक महिला टहलते हुए दिखाई दे रही है। तभी अचानक से सोसाइटी में मौजूद चार आवारा कुत्तों का झुंड उस पर हमला कर देता है। महिला कुत्तों को अपनी तरफ आते देखकर भागने लगती है, तो कुत्ते उसे दौड़ा लेते हैं। अंत में महिला ने भागकर किसी तरह से कुत्तों से अपनी जान बचाई। इसके बावजूद कुत्ते काफी देर तक उसका पीछा करते रहे।

Noida News: कड़ाके की ठंड में हरी सब्जियों के बढ़े दाम………. – Suryodaya Samachar

सोसाइटी में हुई इस घटना से सोसाइटी के निवासी बेहद सतर्क हो गए हैं। उनका कहना है की अब तो बच्चो को घर से बाहर भेजते हुए भी डर लगता है। न जाने कुत्ते कब किस पर हमला कर दें इस बात की कुछ भी गारंटी नही है। प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कोई कदम उठाना चाहिए।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग