बड़ी खबर
Radha Ashtami 2026 :- राधाष्टमी व्रत के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का फल? जानिए 15 दिन बाद क्यों रखा जाता है यह उपवास China Drone Submarine Mothership :- चीन बना रहा अनोखा ‘मदरशिप’, समुद्र में उतारेगा विशाल बिना चालक वाली ड्रोन सबमरीन; जानिए क्या है खास Aligarh Sai Global University : 9.53 हेक्टेयर में बनेगी साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी Waiting Hai Web Series : रेलवे टिकट की वेटिंग से शुरू हुई कहानी, खुलता है बड़े टिकट स्कैम का राज, जानिए पूरी डिटेल Chitrakoot Link Expressway: चित्रकूट को मिलेगा नया एक्सप्रेसवे कनेक्शन, ₹1008 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी Vishwakarma Puja 2026: सोने की लंका से द्वारका तक, भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी हैं इन 5 पौराणिक नगरों की कहानियां

Home » खेल » Neeraj Chopra: 90 मीटर क्लब में शामिल हुए ‘गोल्डन बॉय’, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Neeraj Chopra: 90 मीटर क्लब में शामिल हुए ‘गोल्डन बॉय’, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Neeraj Chopra : उन्होंने तीसरे थ्रो में 90.23 मीटर भाला फेंककर नया इतिहास रचा। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई:

‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग-2025 में नया इतिहास रच दिया। इस शानदार प्रदर्शन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने इसे चोपड़ा की “उत्कृष्ट उपलब्धि” बताया। नीरज ने शुक्रवार को हुए फाइनल में तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका, जो अब तक का उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने जून 2022 में स्टॉकहोम में 89.94 मीटर भाला फेंका था। पीएम मोदी ने इस पर ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बधाई दी।

सर्वश्रेष्ठ थ्रो के बाद भी मिला रजत पदक

बेहतरीन थ्रो करने के बावजूद नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के वेबर जूलियन ने 91.06 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज पांचवें थ्रो तक पहले स्थान पर थे, लेकिन अंतिम छठे प्रयास में जूलियन आगे निकल गए।

90 मीटर का आंकड़ा नीरज के लिए सिर्फ एक दूरी नहीं, बल्कि एक लक्ष्य बन चुका था। वे कई बार इसके बेहद करीब पहुंचे, लेकिन हमेशा 88 या 89 मीटर पर रुक गए।

नीरज बोले- यह एक लंबे सीजन की शुरुआत है

इस कामयाबी पर नीरज चोपड़ा ने इसे “मिश्रित अनुभव” बताया। उन्होंने कहा कि कोच जान जेलेंजी की मेहनत, अनुकूल मौसम और हवा ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। नीरज ने कहा, “मेरा लक्ष्य केवल 90 मीटर नहीं है। मुझे लगता है कि मैं इससे भी आगे फेंकने के लिए तैयार हूं। यह लंबी सीजन की एक शुरुआत है।”

सीएम भजनलाल शर्मा ने भी दी बधाई- शाबाश नीरज!

तीन बार के ओलंपिक चैंपियन को बनाया कोच

नीरज ने यह ऐतिहासिक थ्रो अपने तीसरे प्रयास में किया, जिससे पूरा स्टेडियम उत्साह से भर गया। इसमें उनके नए कोच जान जेलेज्नी (चेक गणराज्य) की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। उन्होंने हाल ही में जर्मन कोच डॉ. क्लॉस बार्टोनिएट्ज को हटाकर तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता जेलेज्नी को अपना कोच बनाया।

One Plus :- OnePlus 13s की भारत में लॉन्च कीमत लीक: जानिए फीचर्स और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी

इस थ्रो के साथ नीरज अब 90 मीटर क्लब का हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें पहले से ही पाकिस्तान के अर्शद नदीम जैसे दिग्गज शामिल हैं। यह उपलब्धि उनके करियर में एक बड़ा व्यक्तिगत मील का पत्थर मानी जा रही है।

सीजन की पहली बड़ी चुनौती थी दोहा

दोहा में यह मुकाबला नीरज के इस सीजन का पहला बड़ा इवेंट था। इसमें उनका मुकाबला ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एंडरसन पीटर्स से था। साथ ही याकुब वाडलेजच (2024 के दोहा चैंपियन), जर्मनी के वेबर जूलियन और मैक्स डेह्निंग, केन्या के जूलियस येगो और जापान के रोडरिक जेंकी डीन जैसे खिलाड़ियों से भी हुआ।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग