बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » राष्ट्रीय » Ghaziabad News: गाजियाबाद में मेट्रो से आरआरटीएस स्टेशन को जोड़ने के लिए एफओबी का निर्माण शुरू…………..

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मेट्रो से आरआरटीएस स्टेशन को जोड़ने के लिए एफओबी का निर्माण शुरू…………..

गाजियाबाद। नमो भारत ट्रेन के जरिए मेरठ से गाजियाबाद आकर रेड लाइन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को आरआरटीएस (रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम) के स्टेशन से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। वह आरआरटीएस के गाजियाबाद स्टेशन से सीधे एफओबी के माध्यम से मेट्रो के शहीद स्थल स्टेशन पर पहुंच सकेंगे। एनसीआरटीसी ने मेट्रो और आरआरटीएस के स्टेशनों को इंटरलिंक करने के लिए एफओबी का निर्माण शुरू करा दिया है। मार्च-अप्रैल तक यह एफओबी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में आरआरटीएस के तीन अन्य स्टेशन भी मेट्रो से जोड़े जाएंगे।

Read this news also :- Big Breaking news : पाकिस्तान के बाजौर में सीमा पर विद्रोहियों ने मचाया आतंक, नए साल के जश्न पर भी लगी रोक……..

अक्टूबर में नमो भारत ट्रेनों का संचालन हुआ था शुरू

अक्तूबर में एनसीआरटीसी ने देश के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता खंड पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था। साहिबाबाद से दुहाई के बीच ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। मार्च-2024 में मेरठ साउथ तक इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर से बड़ी संख्या में नौकरीपेशा रोजाना दिल्ली तक का सफर करते हैं।

ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद के साथ-साथ न्यू अशोक नगर, आनंद विहार और सराय काले खां पर आरआरटीएस के स्टेशनों को मेट्रो स्टेशनों से इंटरलिंक करने की प्लानिंग की है। इस योजना पर अब काम शुरू हो गया है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मेरठ तिराहा स्थित आरआरटीएस के गाजियाबाद स्टेशन से शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए एफओबी (फुटओवर ब्रिज) बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

पाइल फाउंडेशन बनाए, पिलर्स बनाने का काम शुरू

दोनों स्टेशनों को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे करीब 250 मीटर लंबे इस एफओबी के लिए पाइल फाउंडेशन बना लिए गए हैं। अब जमीन के ऊपर पिलर्स बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जमीन के ऊपर पिलर बनाने के लिए लोहे के स्ट्रक्चर खड़े कर दिए गए हैं। शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से आरआरटीएस के पटेल नगर साइड के हिस्से को एफओबी के जरिए जोड़ा जाएगा।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ………………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग