Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Gangapur News :- गंगापुर में बंदरों का बढ़ता आतंक: छत पर सो रही किशोरी पर हमला, नगरवासियों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Gangapur News :- गंगापुर में बंदरों का बढ़ता आतंक: छत पर सो रही किशोरी पर हमला, नगरवासियों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Gangapur News :- नगर पंचायत गंगापुर में बंदरों का बढ़ता आतंक अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। आए दिन हो रहे हमलों से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। ताजा घटना में छत पर सो रही एक किशोरी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Varanasi News :- भैरवनाथ रथ यात्रा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, 16-17 जुलाई को उमड़ेगी आस्था की भीड़

घटना के बाद परिजनों ने घायल किशोरी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक की शिकायत कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि लगातार अनदेखी के कारण बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

 

नगरवासियों के अनुसार, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना और गर्मी के मौसम में छत पर सोना भी जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की अपील की है।

Delhi Weather :- दिल्ली में 41°C तापमान, लेकिन महसूस हो रही 51°C जैसी गर्मी! जानिए IMD ने क्या बताई वजह

रिपोर्ट : अजय कुमार गुप्ता

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग