बड़ी खबर
KL Rahul Record: न्यूजीलैंड में अर्धशतक लगाते ही केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय टेस्ट ओपनर बने Operation Mole Review: धनुष-ममूटी की दमदार एक्टिंग, साई पल्लवी ने लूटी महफिल, जानें कैसी है फिल्म International Men’s Day 2026: आज 19 नवंबर को मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस, जानें इस साल की थीम, इतिहास और महत्व Parali Burning Fine : पराली जलाने पर किसानों को देना होगा ₹30 हजार तक जुर्माना, PM किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी भी हो सकती है बंद OPPO Reno 17 Series Launch: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए दो धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स NTA Exam Centre: अब हर जिले में बनेंगे स्थायी परीक्षा केंद्र, छात्रों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत

Home » राष्ट्रीय » ED Action on Ration Scam : राशन घोटाले में ED ने की बड़ी कार्रवाई, शंकर को आज कोर्ट में पेश करेगी ED

ED Action on Ration Scam : राशन घोटाले में ED ने की बड़ी कार्रवाई, शंकर को आज कोर्ट में पेश करेगी ED

नई दिल्ली :- राशन घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।तलाशी और पूछताछ करने के बाद देर रात ईडी ने राशन घोटाले में उत्तर 24 परगना के बनगांव के पूर्व चेयरमैन शंकर आध्य को गिरफ्तार कर लिया।

शंकर को आज कोर्ट में पेश करेगी ईडी

ईडी के अधिकारी शुक्रवार की रात बनगांव से शंकर को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गए थे। केंद्रीय एजेंसी शनिवार को शंकर को कोर्ट में पेश कर अपनी हिरासत में लेने के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद शंकर ने कहा कि मैं केंद्रीय एजेंसी की जांच में सहयोग करूंगा।

Read more :- Solar Mission Aditya L1 : आज आदित्य L1 रचेगा एक नया इतिहास, भारत के लिए होगा ऐतिहासिक पल ………………… – Suryodaya Samachar

ईडी पर हुआ था हमला

 

शंकर को गिरफ्तार करने और उसके बनगांव स्थित घर से बाहर ले जाने के दौरान ईडी को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध करने वालों में महिलाएं सबसे आगे थीं। ईडी के साथ चल रहे केंद्रीय बल के वाहन पर ईंटें फेंकी गईं। ईडी और केंद्रीय बलों का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। यह आरोप लगाए जा रहे थे। यह भी आरोप है कि केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, शंकर के ससुराल में तलाशी के बाद करीब साढ़े आठ लाख रुपये बरामद हुए। ईडी के मुताबिक, लेनदेन के संबंध में जो भी जानकारी मिली है वह संदिग्ध है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग