बड़ी खबर
Vande Bharat Train: खराब ब्रेक के बावजूद 463 किलोमीटर तक दौड़ी खाली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलटों की चेतावनी नजरअंदाज; जांच के आदेश INSPIRE-SHE Scholarship: सरकार ने खोला स्कॉलरशिप का आवेदन, छात्रों को हर साल मिलेंगे ₹60,000; जानें पात्रता और फायदे Cyber fraud :- UP Police के नाम पर महिला को सुबह-सुबह फर्जी कॉल! शिकायत और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाने का आरोप, Truecaller पर 12 Spam Reports, रोहित शुक्ला के नाम से कर रहा लोगों को परेशान IndiGo Flight Emergency Landing: गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट की पुणे में इमरजेंसी लैंडिंग, 192 लोग थे सवार R Ashwin Retirement: अश्विन के संन्यास पर भावुक हो गए थे विराट कोहली, गाबा में हुई बातचीत का किया खुलासा IFFI 2026: Dhurandhar और Ramayana को मिला बड़ा सम्मान, गोवा फिल्म फेस्टिवल में करेंगी प्रमुख सेक्शन की शुरुआत

Home » शिक्षा » TET Exam Cancelled :- पेपर लीक की आशंका पर महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, परीक्षा से एक दिन पहले प्रशासन का बड़ा फैसला

TET Exam Cancelled :- पेपर लीक की आशंका पर महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, परीक्षा से एक दिन पहले प्रशासन का बड़ा फैसला

TET exam cancelled :- महाराष्ट्र में रविवार, 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को परीक्षा से ठीक एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया। यह फैसला उस समय लिया गया जब ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में सीलबंद प्रश्नपत्र के कुछ पन्ने मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद परीक्षा की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भिवंडी में सीलबंद प्रश्नपत्र के कुछ पन्ने मिलने की सूचना अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि प्रश्नपत्र बाहर कैसे पहुंचे।

Ketan Agarwal Murder case :- प्रेम, सगाई और साजिश! आखिर क्यों नहीं तोड़ी केतन से रिश्ता, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

परीक्षा रद्द होने से लाखों अभ्यर्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि कई उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की तैयारी पूरी कर चुके थे। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई परीक्षा तिथि और आगे की जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। साथ ही, मामले में यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र के पन्ने परीक्षा से पहले बाहर कैसे पहुंचे और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका तो नहीं है। मामले की जांच जारी है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग