बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » विदेश » Earthquake in Japan : जापान में 1 दिन में आए शक्तिशाली भूकंप के 155 झटके, मची भारी तबाही……………

Earthquake in Japan : जापान में 1 दिन में आए शक्तिशाली भूकंप के 155 झटके, मची भारी तबाही……………

EARTHQUAKE IN JAPAN टोक्यो (जापान):- नए साल के पहले दिन सोमवार को मध्य जापान में आए शक्तिशाली भूकंप में अबतक कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक एक दिन में भूकंप के 155 झटके महसूस किए गए। राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार तड़के ढही हुई इमारतों के मलबे से शव निकाले जाने की सूचना दी। जापान में 7.6 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप सोमवार को दोपहर के मध्य में आया, जिससे कई इमारतें नष्ट हो गईं, हजारों घरों की बिजली गुल हो गई और कुछ तटीय क्षेत्रों के निवासियों को ऊंचे स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। भूकंप से जापान के लंबे पश्चिमी समुद्री तट के साथ-साथ पड़ोसी दक्षिण कोरिया में भी लगभग 1 मीटर (3.3 फीट) ऊंची लहरें उठीं।

यह भी पढ़ें :- Hit and run rule : लगातार दूसरे दिन भी जारी ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, कर रहे हिट एंड रन नियम का विरोध………….

भूकंप ने जापान में रातभर मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत

जापान मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि जापान में सोमवार से अब तक 155 बार भूकंप के झटके आए हैं, जिनमें 7.6 तीव्रता का झटका और 6 से अधिक तीव्रता का झटका शामिल है। जेएमए ने कहा कि अधिकांश भूकंपों की तीव्रता 3 से अधिक थी और हालांकि तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई है, फिर भी मंगलवार तड़के छह मजबूत झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि नए साल के दिन मध्य जापान में आए एक बड़े भूकंप में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिससे एक मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरें उठीं, घरों को नुकसान पहुंचा और भीषण आग लग गई, जिसने रात भर तबाही मचाई।

समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रहीं है। अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। करीब एक लाख लोगों को तटीय इलाकों से शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है। तटीय इलाकों के निवासियों से कहा कि वे अपने घरों में न लौटें क्योंकि घातक लहरें अभी भी आ सकती है।

सबसे बड़े भूकंप की तीव्रता 7.6 थी, जिससे जापान के मुख्य द्वीप होशू के पश्चिमी तट पर आग लग गई और इमारतें ठह गईं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम 4 बजे के तुरंत बाद इशिकावा के तट और आसपास के प्रान्तों में जापान सागर में एक दर्जन से अधिक तेज भूकंपों की सूचना दी।

गायब हो गई 36000 घरों की बिजली

सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि भूकंप से कम से कम छह घर क्षतिग्रस्त हो गए और लोग अंदर फस गए। उन्होंने कहा कि इशिकावा प्रान्त के वाजिमा शहर में आग लग गई और 30,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए हमें फॉलो करें………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग