बड़ी खबर
World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड?

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Dowry death in bihar :- बगहा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप!

Dowry death in bihar :- बगहा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप!

Dowry death in bihar :- बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के लगुनाहां चौतरवा पंचायत के अहिरवालिया गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय साल्वी सिंह के रूप में हुई है, जिनकी शादी 27 जनवरी 2023 को अमित शाही (निवासी अहिरवालिया गांव) से हुई थी। साल्वी की एक छः माह की बच्ची भी है।

दहेज में कार की मांग का आरोप

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही पति अमित शाही, सास शैला देवी (वर्तमान मुखिया) और अन्य परिजन लगातार दहेज में चार चक्का वाहन की मांग कर रहे थे। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो साल्वी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

मृतका के पिता अभिमन्यु सिंह और चाचा सुनील कुमार सिंह (मुखिया, बलथर थाना क्षेत्र, जगिराहा पंचायत) ने कहा कि लंबे समय से हो रही प्रताड़ना ने आखिरकार साल्वी की जान ले ली।

मायके वालों का आक्रोश

मृतका की छः माह की बच्ची अपनी मां के शव को देख लगातार रोती रही, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मायके वालों ने पति अमित शाही, देवर आनंद शाही (मुखिया प्रतिनिधि) और सास शैला देवी को हत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल परिजनों द्वारा लिखित आवेदन अभी तक थाने में जमा नहीं किया गया है।

Mirzapur murder case :- जरगो में प्रदीप पटेल की मौत से गमगीन गांव, परिजनों की टूटी आस – पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग