बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » अपराध » Dowry case death :- बगहा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न के आरोपों से मचा बवाल

Dowry case death :- बगहा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न के आरोपों से मचा बवाल

Dowry case death :- बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण अब यह तूल पकड़ चुका है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बता रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया।

मृतका की पहचान और मायके पक्ष का आरोप

मृतका की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी वार्ड संख्या 2 निवासी प्रभात कुमार चौरसिया की 35 वर्षीय पत्नी बीना देवी के रूप में हुई है।
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले लगातार दहेज की मांग को लेकर बीना देवी को प्रताड़ित करते थे। उनका कहना है कि इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हुई है।

ससुराल पक्ष का बयान

दूसरी ओर, मृतका के देवर भीम चौरसिया ने इन सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा –
“हमारी भाभी की मौत इलाज के दौरान हुई है। हमारे पास इलाज से जुड़ी सभी मेडिकल रिपोर्ट मौजूद है, जो इस बात का सबूत है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे और निराधार हैं।”

पुलिस की कार्रवाई

रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
“पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।”

Bagaha murder case:- घोर कलयुग, बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग