बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » धर्म » Dhanteras 2025: धनतेरस पर जरूर करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा

Dhanteras 2025: धनतेरस पर जरूर करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा

Dhanteras 2025 :- हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पावन त्योहार मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता है कि आज के दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यह दिन धन, आरोग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा तथा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी में 13 गुणा वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन दान देना भी अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस पर किया गया दान अक्षय फल देता है। जानते हैं धनतेरस के दिन किन 5 चीजों का दान शुभ माना जाता है—

1. कपड़ों का दान

धनतेरस के अवसर पर जरूरतमंद या गरीब लोगों को नए या साफ-सुथरे कपड़े दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।

2. झाड़ू का दान

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना और दान करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर करने का प्रतीक है। मंदिर या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को झाड़ू दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

3. मिठाई का दान

इस दिन पूजा के समय घर में बनी शुद्ध मिठाई का भोग मां लक्ष्मी को लगाया जाता है। धनतेरस पर मीठा दान करने से जीवन में शांति और सौभाग्य बढ़ता है तथा आर्थिक संकट दूर होने की मान्यता है।

4. तेल या घी का दान

धनतेरस के दिन तिल का तेल या शुद्ध देसी घी का दान शुभ परिणाम देता है। इसे पितरों की कृपा प्राप्त करने और जीवन के कष्ट दूर करने वाला माना जाता है। तेल का दीपदान भी इस दिन विशेष रूप से फलदायी होता है।

5. अनाज का दान

अन्न दान को सबसे श्रेष्ठ दान कहा गया है। धनतेरस के दिन गेहूं, चावल, दाल या आटा जैसे अनाज दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में अन्न-धन और समृद्धि बनी रहती है और मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है।

मनुष्य जीवन का महत्व: हरे कृष्ण महामंत्र से आत्मा की शुद्धि और मुक्ति का सरल मार्ग”

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग