Devendra Fadnavis :- महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुल कार्यकाल के आधार पर राज्य के तीसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार को पीछे छोड़ दिया है।
विधानसभा के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, 14 जुलाई 2026 तक फडणवीस ने अपने विभिन्न कार्यकालों को मिलाकर 2432 दिन मुख्यमंत्री पद पर पूरे कर लिए हैं। इससे पहले यह स्थान शरद पवार के नाम था, जिन्होंने अपने चार कार्यकालों में कुल 2412 दिन मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी थी।
Suryodaya Samachar Sonbhadra news : शिक्षामित्रों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का किया स्वागत, रखी अपनी मांगें
पहले और दूसरे स्थान पर कौन?
महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड वसंतराव नाइक के नाम दर्ज है। दूसरे स्थान पर वसंतदादा पाटिल हैं, जबकि अब तीसरे स्थान पर देवेंद्र फडणवीस का नाम शामिल हो गया है।
राजनीतिक महत्व बढ़ा
फडणवीस की इस उपलब्धि को महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह रिकॉर्ड उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और राज्य की राजनीति में उनकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







