बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » राष्ट्रीय » Delhi school closed : दिल्ली में ठंड के कारण स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे कोई भी स्कूल………..

Delhi school closed : दिल्ली में ठंड के कारण स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे कोई भी स्कूल………..

Delhi school closed : राजधानी दिल्ली में स्कूलों के समय में परिवर्तन को लेकर बड़ी खबर है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली में स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुली रहेंगी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार दिल्ली में स्कूल सोमवार से फिर से खुलने वाले हैं, कक्षाएं फिजिकल मोड में फिर से शुरू होंगी। हालांकि, ठंड के मौसम की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने स्कूल के समय में परिवर्तन करने का आदेश दिया है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कोई भी स्कूल सुबह 9:00 बजे से पहले अपनी गतिविधियां शुरू नहीं करेंगे। स्कूल के टाइमिंग में परिवर्तन से छात्रों को सुबह की ठंड से राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, सरकार ने इस बात पर भी जोर दिया है कि शाम ढलने के साथ तापमान में गिरावट को ध्यान में रखते हुए, कोई भी स्कूल शाम 5:00 बजे के बाद भी नहीं चलायी जा सकती है।

दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी

कोहरे के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता भी गिर गई है. इससे निपटने के लिए, केंद्र ने आज दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण-III के तहत वर्गीकृत प्रदूषण-विरोधी उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

Mob litching : पश्चिम बंगाल में साधुओं के साथ हुई मारपीट, निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा……………. – Suryodaya Samachar

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर के कई हिस्सों में कोहरे की घनी परत देखी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन तक बहुत घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में 20 जनवरी तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

कोहरे के कारण कई ट्रेन रद्द

भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और कई अन्य राज्यों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन एक से छह घंटे की देरी से चलीं। मौसम कार्यालय के अनुसार, ‘बहुत घना’ कोहरा तब होता है। जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच ‘कम’ होता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 458 था,जो गंभीर की श्रेणी में आता है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग