बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » स्वास्थ्य » COVID 19 cases update : लगातार डरा रहे कोरोना के आंकड़े, क्या फिर से लगेगा लाॅकडाउन ? ……..

COVID 19 cases update : लगातार डरा रहे कोरोना के आंकड़े, क्या फिर से लगेगा लाॅकडाउन ? ……..

नई दिल्ली :- पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह परिस्थितियां फिर से देश को एक बार डरा रही हैं। बात अगर भारत के राज्यों की करें तो इस समय केरल के सबसे बुरे हालात हैं। एक बार फिर लोगों को लॉक डाउन का डर सताने लगा है। पूरे देश में 24 घंटे में (गुरुवार, 21 दिसंबर तक) 358 मामले सामने आए, जिनमें से अकेले केरल में 300 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बात अगर केरल के पड़ोसी राज्यों की करें तो कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में भी चिंता बढ़ने लगी है। कर्नाटक में भी कोरोना से हाल ही में एक व्यक्ति की मौत हुई है। भारत की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीजेपी के एक पार्षद के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इसी दौरान एक साथ नेपाल गया था नेपाल से लौटने पर वह भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पूरे देश में ये सवाल पूछे जा रहे हैं क्या दोबारा मास्क पहनने का समय आ गया है? इस बारे में विशेषज्ञों की क्या राय है –

7 महीने बाद फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

एक बार फिर कोरोना अपना कहर बरपाने में पीछे नहीं हट रहा। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 6 लोगों की जान ले ली है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड के 2,669 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें :- Hollywood news in hindi : हॉलीवुड एक्टर विन डीजल पर पूर्व सहायिका द्वारा लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप………. 

बुधवार को सामने आए 614 दैनिक मामले मई के बाद से सबसे अधिक हैं। जिसकी वजह से खतरा काफी बढ़ गया है। कोरोना का नया सब वेरिएंट जेएन.1 से लोगों में खौफ का माहौल है।

खतरनाक नहीं है कोरोना का नया सब वेरिएंट : WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने JN.1 को क्लासिफाइड किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि वर्तमान में उपलब्ध साक्ष्यों से पता चलता है कि इससे कोई बड़ा खतरा नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नॉर्थ में सर्दियों की शुरुआत के साथ, जेएन.1 कई देशों में सांस के संक्रमण को बढ़ा सकता है।

ट्विटर पेज पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम और ताजा खबरों के लिए यहां जुड़े रहिए हमारे साथ…….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग