बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » उत्तर प्रदेश » प्रयागराज » Chhath puja :- छठ पूजा पर इस जिले में स्कूल बंद, डीएम ने किया बड़ा ऐलान!

Chhath puja :- छठ पूजा पर इस जिले में स्कूल बंद, डीएम ने किया बड़ा ऐलान!

Chhath puja :- प्रयागराज, 25 अक्टूबर 2025 — छठ महापर्व को देखते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 28 अक्टूबर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश सभी बोर्डों — यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत व परिषदीय विद्यालयों — पर लागू रहेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में इन दिनों छठ पूजा का उत्सव पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में भी प्रशासन ने छुट्टी घोषित की है। इससे पहले लखनऊ, गोरखपुर सहित कई जिलों में भी छठ पर्व पर स्थानीय अवकाश का ऐलान किया जा चुका है।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) पी.एन. सिंह के कार्यालय से जारी एक पत्र में बताया गया है कि छठ पूजा के मद्देनज़र डीएम के निर्देश पर सभी शिक्षण संस्थान एक दिन के लिए बंद रहेंगे।

🔸 अन्य जिलों में भी आदेश लागू

लखनऊ के डीएम ने भी 28 अक्टूबर को सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया था। वहीं गोरखपुर में पहले 29 अक्टूबर को छुट्टी तय की गई थी, लेकिन बाद में डीएम दीपक मीणा ने नया आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जिले में अब 28 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। पहले घोषित 29 अक्टूबर की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि श्रद्धालु महिलाएं और परिवारजन छठ पर्व के प्रमुख अनुष्ठानों — अस्ताचलगामी (डूबते) और उदयाचलगामी (उगते) सूर्य को अर्घ्य देने — में भाग ले सकें।

🔸 छठ पर्व की तिथियां और ज्योतिषीय महत्व

छठ पूजा के तीसरे दिन, षष्ठी तिथि को सोमवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। सुबह 7:27 बजे से सुकर्मा योग प्रारंभ होगा, जबकि दोपहर 1:27 बजे से रवि योग शुरू होगा, जो 28 अक्टूबर को दोपहर 3:45 बजे तक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार, 27 अक्टूबर को सूर्यास्त का समय शाम 5:27 बजे और सूर्योदय का समय सुबह 6:13 बजे रहेगा। महिलाएं इसी समय पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं 28 अक्टूबर की सुबह व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन करेंगी।

भगवान की कैसे करें पूजा, जाने पूरी विधि…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग