Chat GPT GO :- AI की दुनिया के शौकीनों के लिए खुशखबरी! OpenAI ने भारत में अपना अब तक का सबसे किफायती सब्सक्रिप्शन ChatGPT Go लॉन्च कर दिया है। यह सब्सक्रिप्शन ज्यादा मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन की सुविधा और बेहतर फीचर्स देता है, वो भी एक साधारण मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमत पर।
भारत में ChatGPT Go की शुरुआत OpenAI की मौजूदगी को और मज़बूत बनाएगी। अब लोग आसानी से इस प्लान का भुगतान भारतीय रुपये (₹) में और सीधे UPI के ज़रिए कर सकते हैं।
ChatGPT Go क्या है?
ChatGPT Go, OpenAI का नया और बेहद सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसका मकसद है कि लोग कम दाम में ChatGPT की बेहतरीन सुविधाओं का फायदा उठा सकें।
ChatGPT Go की कीमत कितनी है?
ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन सिर्फ ₹399 प्रति माह से शुरू होता है। यानी यह कीमत लगभग आपके छोटे-मोटे मोबाइल रिचार्ज जितनी है।
ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन में क्या मिलेगा?
GPT-5 तक बढ़ी हुई पहुंच
इमेज जनरेशन की बेहतर सुविधा
फाइल अपलोड करने की अतिरिक्त क्षमता
एडवांस्ड डेटा एनालिसिस (Python आदि टूल्स के साथ डेटा एक्सप्लोरेशन और समस्या समाधान के लिए)
लंबी मेमोरी, ताकि आपको अधिक व्यक्तिगत जवाब मिलें
प्रोजेक्ट्स, टास्क्स और कस्टम GPTs का बेहतर मैनेजमेंट, जिससे काम को ट्रैक और ऑर्गेनाइज़ करना आसान हो
OpenAI के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ ChatGPT निक टर्ली ने बताया कि भारत पहला देश है जहाँ ChatGPT Go लॉन्च हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय यूज़र्स की सबसे बड़ी मांग थी – किफायती दाम और लोकल पेमेंट विकल्प, और यही यह नया प्लान पूरा करता है।
ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन पेमेंट
सबसे बड़ा बदलाव है कि अब सभी सब्सक्रिप्शन प्लान भारतीय रुपये में उपलब्ध होंगे। इससे डॉलर से रुपये में कन्वर्ज़न की परेशानी खत्म हो जाएगी। साथ ही अब UPI पेमेंट का विकल्प भी दिया गया है।
फिलहाल ChatGPT के 4 सब्सक्रिप्शन लेवल मौजूद हैं:
फ्री प्लान (सीमित उपयोग के साथ)
नया Go प्लान – ₹399/माह
प्लस प्लान – ₹1,999/माह
प्रो प्लान – ₹19,999/माह
Go प्लान, फ्री और प्लस प्लान के बीच का संतुलन है – जिसमें कम दाम में ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा मिलती है—
ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन का उपयोग कैसे करें?
1. अपने ChatGPT अकाउंट में लॉगिन करें।
2. प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
3. “Upgrade Plan” का विकल्प चुनें।
4. अब “Try Go” को सिलेक्ट करें।
Aja Ekadashi 2025: भाद्रपद की पहली एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा ऐसे करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







