CBSE Result Out: CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा गर्म है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी 10वीं में फेल हो गए हैं।
अपनी कम उम्र के कारण सुर्खियों में आए वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। जब उन्हें डेब्यू का मौका मिला, तो माना जा रहा था कि अनुभवी गेंदबाजों के सामने वो दबाव में आ सकते हैं. लेकिन उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर बता दिया कि वे किसी से कम नहीं. खेल के मैदान पर स्टार बन चुके वैभव क्या पढ़ाई में पिछड़ गए हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि उनके बोर्ड एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
क्या CBSE 10वीं में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी?
एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि “एक चौंकाने वाली घटना में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं। BCCI ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, मूल्यांकन में संभावित गड़बड़ियों को लेकर DRS जैसी रिव्यू प्रक्रिया की मांग की है।”
हालांकि, इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है. पोस्ट मजाकिया लहजे में लिखी गई थी और कैप्शन में भी यह स्पष्ट किया गया था कि यह खबर फर्जी है और केवल एक व्यंग्य है।
Sonu Nigam: ‘कन्नड़’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, सोनू निगम की याचिका पर सुनवाई टली
वैभव सूर्यवंशी अभी किस कक्षा में हैं?
वैभव के 10वीं पास या फेल होने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार, वे फिलहाल 9वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने अपनी कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।
IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक ठोक दिया था, जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। वे भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बन गए हैं, उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 37 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी।
अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में उन्होंने 209.45 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं, जिसमें 16 छक्के और 10 चौके शामिल हैं। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







